एक्सप्लोरर

WBJEE Result: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 का रिजल्ट आज कुछ देर में होगा जारी, ऐसे चेक करें

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (West Bengal Joint Entrance Examination Board, WBJEEB) आज 7 अगस्त 2020 को कुछ ही देर में पश्चिम बंगाल जेईई (WBJEE 2020) का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

West Bengal Joint Entrance Examination result 2020: पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (West Bengal Joint Entrance Examination Board) यानी कि डब्ल्यूबीजेईईबी {WBJEEB} आज दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम-2020 (WBJEE-2020) का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है. इस रिजल्ट की घोषणा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वेस्ट बंगाल गवर्नमेंट के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के माध्यम से की जाएगी. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. इस प्रकार काफी दिनों से इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स आज 3:00 बजे के बाद WBJEEB की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

फरवरी में हुई थी यह प्रवेश परीक्षा- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम-2020 (WBJEE-2020) की यह परीक्षा 02 फरवरी 2020 को कराई गई थी. इस प्रवेश परीक्षा में कुल करीब 01 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यह प्रवेश परीक्षा पेन-पेपर मोड में कराई गई थी.

आपको यह भी बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा में कुल दो पेपर की परीक्षा कराई गई थी. जिसके तहत फर्स्ट पेपर में मैथमैटिक्स सब्जेक्ट की परीक्षा कराई गई थी और सेकंड पेपर में फिजिक्स और केमिस्ट्री सब्जेक्ट की परीक्षा कराई गई थी. इस साल WBJEEB ने यह तय किया है कि यह प्रवेश परीक्षा अब हर साल फरवरी के पहले सन्डे को कराई जाएगी और इसी के तहत यह प्रवेश परीक्षा 02 फरवरी 2020 को कराई भी गई थी.

अभ्यर्थी इस प्रकार से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट- ऐसे अभ्यर्थी जिनको अपना वेस्ट बंगाल जेईई-2020 का रिजल्ट चेक करना है उन्हें सबसे पहले WBJEEB की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने के बाद अभ्यर्थी होम पेज के WBJEE रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. क्लिक करने के बाद अभ्यर्थी मांगी गई जानकारी को भर  करके इंटर कर दें. मांगी गई जानकारी इंटर करते ही अभ्यर्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. अभ्यर्थी को यह सलाह है कि रिजल्ट को स्क्रीन पर देखने के बाद भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget