एक्सप्लोरर

यूपी असिस्टेंट टीचर की 69,000 वैकैंसीज़ के लिये रिवाइज्ड आंसर की हुयी रिलीज

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिये हुई परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज़ कर दी है. ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

UP 69,000 Assistant Teacher Recruitment Revised Answer Key Released: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने असिस्टेंट टीचर की 69,000 वैकेंसीज़ के लिये हुई परीक्षा की रिवाइज्‍ड आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज़ कर दी है. वे सभी उम्मीदवार जो यूपी असिस्टेंट टीचर परीक्षा में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है www.atrexam.upsdc.gov.in. ये आंसर की पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है. आंसर की डाउनलोड करने के लिये अगर स्टेप्स की बात करें तो वे इस प्रकार हैं.

ऐसे करें आंसर की डाउनलोड –

आंसर की डाउनलोड करने के लिये सबसे पहले यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट www.atrexam.upsdc.gov.in पर जाएं. वहां होमपेज पर विज्ञापन नाम के कॉलम के अंडर एक लिंक मिलेगा, जिस पर लिखा होगा, ‘Revised / Last Answer Date dated 08.05.2020’ इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक पीडीएफ फाइल खुल जायेगी. इस पीडीएफ फाइल से आंसर्स चेक कर लें और चाहें तो भविष्य के लिये एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

अन्य जानकारियां –

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यूपी सहायक शिक्षक परीक्षा 2019 का आयोजन 06 जनवरी 2019 को किया गया था. लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था. यूपी सरकार ने कुछ समय पहले परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक बढ़ा दिए थे. यूपी 69000 टीचर भर्ती के लिये कट ऑफ मार्क्स, सामान्य वर्ग के लिए 45% से बढ़ाकर 65% और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% से बढ़ाकर 60% कर दिये गये थे.

एग्जाम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश सरकार ने 05 दिसंबर 2018 को सहायक अध्यापक के पद के लिए रिक्रूटमेंट नोटीफिकेशन निकाला था. इसके तहत कुल 69000 पदों को भरा जाना था. ऑनलाइन आवेदन आरंभ हुये थे 06 दिसंबर 2018 से और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2018 थी. 4 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी 69000 सहायक शिक्षक परीक्षा 2019 के लिए आवेदन किया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget