एक्सप्लोरर

यूपी: सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा स्थगित, बाद में होगा नई तारीख का एलान

Assistant teacher recruitment examination: उत्तर प्रदेश के शिक्षा सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने अगले आदेश तक टीईटी की परीक्षा को स्थगित करने का नोटिस जारी किया है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सहायक अध्यापक भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. ये परीक्षा सरकारी प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए 12 मार्च को होनी थी. उत्तर प्रदेश के शिक्षा सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने अगले आदेश तक टीईटी की परीक्षा को स्थगित करने का नोटिस जारी किया है.

परीक्षा के लिए नई तारीख का एलान नहीं

सरकार ने यह फैसला इलाहाबाद हाई कोर्ट से खास अपील में राहत नहीं मिलने पर लिया है. बता दें कि इस परीक्षा के लिए नई तारीख का एलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि अब ये परीक्षा इसी साल जून या जुलाई के महीने में आयोजित की जाएगी.

कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने स्थगित की परीक्षा

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच ने उत्तर प्रदेश सरकार को सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 को स्थगित करने का निर्देश दिया था. बैंच ने प्रदेश सरकार से कहा था कि वह शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीईटी 2017) के ताजा परिणाम तैयार होने तक सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 को स्थगित रखे. बता दें कि 15 अक्टूबर के आयोजित टीईटी की परीक्षा में 14 को हटा कर फिर से कैंडिडेट्स के अंक जारी करने का आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से  जारी किया गया था.

टीईटी के 68500 कैंडिडेट्स को इस परीक्षा में  होना था शामिल

यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 को स्थगित करने का फैसला लिया है. टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के 68500 कैंडिडेट्स को 12 मार्च को होने वाली शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होना था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी ऑफिसर ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, जानें कौन हैं गोल्ड विनर नीरू ढांडा?
आर्मी ऑफिसर ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, जानें कौन हैं गोल्ड विनर नीरू ढांडा?
GATE पास करने के बाद ये कॉलेज हैं बेस्ट ऑप्शंस, देख लें लिस्ट
GATE पास करने के बाद ये कॉलेज हैं बेस्ट ऑप्शंस, देख लें लिस्ट
यूरोप के इस खूबसूरत देश में खुलेगा IIT कैंपस, छात्रों की चमकेगी किस्मत
यूरोप के इस खूबसूरत देश में खुलेगा IIT कैंपस, छात्रों की चमकेगी किस्मत
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget