एक्सप्लोरर

Unusual Courses: ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब कोर्स, बरसते हैं पैसे…आता है मजा, भूत विद्या से लेकर प्री-वेडिंग तक है शामिल

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भूत विद्या का कोर्स पढ़ाया जाता है, जो पैरानॉर्मल घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन है. इंडोनेशिया में प्री-वेडिंग कोर्स शादी से पहले बेहतर जीवनसाथी बनने के लिए ज्ञान देता है.

12वीं के बाद आपने युवाओं को इंजीनियरिंग, डॉक्टर या चर्चित कमर्शियल कोर्स में करियर बनाते देखा होगा. बता दें कि प्रोफेशनल कोर्सेस का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. आए दिन स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक में नए और अनोखे कोर्स भी जुड़ते जा रहे हैं. हम आपको ऐसे ही कोर्स के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपको आश्चर्य हो सकता है. कहीं किसी देश की सरकार ने ये कोर्स शुरू किए हैं, तो कहीं किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने.

भूत विद्या या साइंस ऑफ पैरानॉर्मल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भूत विद्या की पढ़ाई होती है. आसान भाषा में इसे, साइंस ऑफ पैरानॉर्मल कहा जाता है. यह छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स होगा. इसमें मानसिक विकारों, उपचार और मनोचिकित्सा के बारे में बताया जाता है. यह अष्टांग आयुर्वेद की आठ शाखाओं में से एक हैं. इस विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने वाला पहला संकाय है.

यह भी पढ़ें- ​DM Salary: पैसा-पावर और रुतबा, डीएम को मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं, सैलरी भी कर देगी हैरान

प्री-वेडिंग कोर्स

इंडोनेशिया की सरकारी महिलाओं और पुरूषों के लिए ये अनोखा कोर्स करवाती है. शादी से पहले लोग इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. यह कोर्स तीन महीने का है, जिसमें दाखिला लेने वाले शख्स को बेहतर पति या पत्नी बनना सिखाया जाता है. इस कोर्स के तहत उन्हें प्री-मैरिटल काउंसलिंग से लेकर रिप्रोडक्टिव हेल्थ तक विभिन्न विषयों की जरूरी जानकारी दी जाती है.

बबल डायनेमिक्स का कोर्स

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कैविटेशन एंड बबल डायनेमिक्स नाम का कोर्स है. शोधकर्ताओं का कहना है कि बुलबुलों के पीछे जो फिजिक्स काम करता है, उसे कंप्यूटिंग समेत विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में अध्ययन के लिए भी काम में लाया जा सकता है. इस कोर्स में बुलबुलों के मैकेनिक्स और डिजाइन के बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स में एडमिशन मिलना बेहद कठिन है.

ब्यूटी पीजेंट्स

अमेरिका के ओबर्लिन कॉलेज ने ये कोर्स साल 2011-12 में लांच किया था. इसे मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया, अमेरिका समेत अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं के लिए शुरू किया गया था. इस कोर्स के तहत छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं की विजेताओं, उनके इतिहास, संस्कृति, कार्य प्रणाली जैसी चीजें समझने की शिक्षा दी जाती है.

ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े कोर्स

कोलकाता की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज में हैरी पॉटर पर नया कोर्स शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य है हैरी पॉटर की लेखिका जेके रॉलिंग की काल्पनिक दुनिया के कानूनी पहलुओं का अध्ययन करना. इसके अलावा, कई टीवी शो, वेब सीरीज व फिल्मों तक पर कोर्स चलाए जा रहे हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget