एक्सप्लोरर

डिस्टेंस एजुकेशन के लिए चुन सकते हैं ये यूनिवर्सिटीज, देखिए लिस्ट

ऐसे तो हमारे देश में बहुत सी यूनिवर्सिटीज़ डिस्टेंस एजुकेशन की सुविधा प्रदान करती हैं, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा यूनिवर्सिटीज़ की सूची लाये हैं जिनका चुनाव आप डिस्टेंस लर्निंग के लिए कर सकते हैं

Universities For Distance Education In India: जब बात डिस्टेंस एजुकेशन की आती है तो हमारे देश में कई यूनिवर्सिटीज़ हैं, जहां से दूरस्थ शिक्षा ग्रहण की जा सकती है. ऐसे में कई बार कैंडिडेट्स कंफ्यूज़ हो जाते हैं. यूं तो किस यूनिवर्सिटी का चयन करें, यह कई बातों पर निर्भर करता है जैसे वहां कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं, फीस क्या है, एलिजबिलिटी क्या है. हालांकि यूनिवर्सिटी कौन सी मोटे तौर पर अच्छी मानी जाती हैं, उसकी एक साधारण सूची हम आपके सामने लेकर आये हैं. ये कुछ नाम हैं, जिनका चयन करते समय आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं.

IGNOU –

इंद्रा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी या इग्नू भारत की सबसे प्रतिष्ठित ओपेन यूनिवर्सिटीज़ में से एक मानी जाती है. यहां से लगभग हर तरह के कोर्स किये जा सकते हैं और इनकी फैकल्टी बहुत अच्छी होती है.  यहां स्किल्ड लोग शिक्षण का कार्य करते हैं, इसमें कोई दोराय नहीं. यह 1985 में बनी थी जोकि सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा चलायी जाती है. यह भारत की ही नहीं विश्व की कुछ सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज़ में से एक है, जिसमें चार लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इनरोल हैं.

Symbiosis Centre For Distance Learning –

सिमबॉयसिस सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग, दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में काफी जाना माना नाम है. यहां बहुत से डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्सेस ऑफर किये जाते हैं. यहां की फैकल्टी तो अच्छी है ही साथ ही इनकी खासियत है यहां का कोर्स मैटीरियल जो समय-समय पर अपडेट होता रहता है. ये बाकी सिम्बॉयसिस इंस्टीट्यूट्स के साथ मिलकर अपने कोर्सेस अपडेट करते रहते हैं. ब्लेंडेड लर्निंग मैथ्डोलॉजी इन्होंने ही इंट्रोड्यूस करी थी.

Sikkim Manipal University –

सिक्किम मनीपाल यूनिवर्सिटी सूची का अगला नाम है जो यूजीसी द्वारा अप्रूव्ड और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है. ये यूनिवर्सिटी भी भारत की कुछ प्रतिष्ठित यूनीवर्सिटीज़ में से एक है. इसकी स्थापना 1995 में हुयी थी, जिसे तब गर्वनमेंट ऑफ सिक्किम तथा मनीपाल एजुकेशन ग्रुप ने मिलकर स्थापित किया था.

Madhya Pradesh Bhoj University –

इस यूनिवर्सिटी की विशेषता यह है कि ये उन तक शिक्षा पहुंचाना चाहती है जो किसी कारण से शिक्षा से दूर हैं. इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुये इन्होंने रिमोट रूरल एरियाज में भी अपने सेंटर खोले हैं. इनका रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्‍म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट आदि के साथ कोलैबरेशन भी है. ये गांव देहात से आने वाले और फिजिकल डिसएबिलिटी वाले कैंडिडेट्स की खासतौर पर सहायता करते हैं. इसकी स्थापना 1991 में हुयी थी.

DDE - Annamalai University –

डायरेक्ट्रेट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन, अन्नामलाई यूनिवर्सिटी की स्थापना 1979 में हुयी थी. यह 200 से ज्यादा कोर्स ऑफर करती है और इनके कोर्सेस भी अप्रूव्ड हैं. यह भारत की पहली यूनिवर्सिटी है जो यह दूरस्थ शिक्षा मोड के माध्यम से एप्लाइड मनोविज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, वनस्पति विज्ञान, जैव सूचना विज्ञान और कानून में स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स ऑफर करने का गौरवशाली रिकॉर्ड रखती है.

Punjab Technical University –

यह भी डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम संचालित करती है. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी एक स्टेट गर्वनमेंट यूनिवर्सिटी है जो 1997 में स्थापित हुयी थी. यह यूनिवर्सिटी तकनीकी शिक्षा की उन्नति के लिये जानी जाती है. आज के समय में यह विश्वविद्यालय इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, कॉमर्स तथा जर्नलिज्‍म और मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिये खासतौर पर जाना जाती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'
CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget