एक्सप्लोरर

UK Board 10th &12th Result: तीन से चार दिनों में जारी हो सकता है उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ अगले दो से तीन दिनों में जारी किया जा सकता है. ये रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

UK Board 10th&12th Result 2020 date: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) अपने 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा अगले दो-तीन दिनों में कर सकता है. क्योंकि यूके बोर्ड मूल्यांकन का कार्य पूरा कर रिजल्ट को फाइनल टच देने में लगा हुआ है. उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में यह कार्य भी पूरा कर लिया जाय और अगले दो-तीन दिनों में दोनों क्लासों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाय. यूके बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ही जारी करेगा. छात्र किसी भी अपडेट के लिए हमेशा यूके के ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें.

मार्च में शुरू हुई थी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं- यूके बोर्ड 2020 की 10वीं की परीक्षाएं 03 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च 2020 से शुरू हुई थीं. यूके बोर्ड के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं 25 मार्च 2020 को ख़त्म होनी थीं. लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं बीच में ही रोक देना पड़ीं. पुनः ये परीक्षाएं 22 से 25 जून के बीच कराई गईं. इस साल यूके की बोर्ड परीक्षा में टोटल 2 लाख 71 हजार 415 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था.

वहीं ऐसे छात्र जो कंटेनमेंट जोन और परीक्षा के समय क्वारंटाइन किए गए छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे उन छात्रों के लिए बोर्ड ने तय किया है कि ऐसे छात्रों को अधिकतम तीन विषयों के अधिक नंबर वाले विषयों के औसत के आधार पर नंबर प्रदान कर रिजल्ट जारी कर दिया जाय. बोर्ड ने ऐसे छात्रों को यह भी सुविधा प्रदान किया है कि छात्र यदि औसत नंबरों से खुश नहीं हुआ तो उसे दोबारा परीक्षा में बैठने  का मौका मिलेगा.

यूके बोर्ड 2019 का रिजल्ट-  पिछले साल यूके बोर्ड का रिजल्ट 30 मई को जारी किया गया था. पिछले साल की बोर्ड परीक्षा में करीब 2.74 लाख  छात्रों ने भाग लिया था. जिसमें 76.43 फीसद छात्र 10वीं में और 80.13 फीसद छात्र 12वीं कक्षा में पास हुए थे. अनंता सकलानी ने 10वीं कक्षा में और शताक्षी  तिवारी ने 12वीं कक्षा में टॉप किया था.

GATE 2021: गेट 2021 परीक्षा की तारीख घोषित, हुए हैं कुछ बदलाव, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर     

Goa SSC Result: 28 जुलाई को जारी होगा गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, gbshse.gov.in पर चेक करें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget