एक्सप्लोरर

अब 'बिहारी', 'जाट', 'चिंकी-पिंकी' कहने पर लगेगा रैगिंग का आरोप, यूजीसी की सख्त गाइडलाइन लागू

अब जाति, रंग, भाषा या क्षेत्रीयता पर की गई टिप्पणी भी रैगिंग मानी जाएगी. यूजीसी ने सभी कॉलेजों को एंटी-रैगिंग नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है.

भारत के कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस अब रैगिंग जैसी शर्मनाक घटनाओं को लेकर और ज्यादा सतर्क होंगे. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को कड़ा निर्देश जारी किया है कि रैगिंग के मामलों में अब सिर्फ शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न ही नहीं, बल्कि भाषा, क्षेत्र, जाति, रंग, धर्म, लिंग, जन्म स्थान या आर्थिक पृष्ठभूमि पर की गई कोई भी टिप्पणी भी रैगिंग मानी जाएगी. यानी अब किसी को 'बिहारी', 'जाट', 'चिंकी-पिंकी' जैसी संकीर्ण पहचान से पुकारना भी कानूनन अपराध होगा.

नए सेशन से पहले अलर्ट मोड पर संस्थान

देशभर के विश्वविद्यालयों में नए सत्र की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसी को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने सभी संस्थानों चाहे वो IIT, IIM, NIT, मेडिकल, लॉ, इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट कॉलेज हों को सख्ती से एंटी-रैगिंग रेग्युलेशन 2009 और नई संशोधित गाइडलाइन का पालन करने को कहा है.

कैंपस में दिखेगी सख्ती

अब हर संस्थान को अपने कैंपस में एंटी-रैगिंग कमेटी बनानी होगी. ये कमेटी कैंटीन, हॉस्टल, शौचालय, बस स्टैंड जैसे स्थानों का औचक निरीक्षण करेगी. इसके अलावा अब डार्क प्लेस यानी ऐसे कोने जहां आमतौर पर निगरानी नहीं होती, वहां CCTV कैमरे लगाने होंगे. छात्रों से संवाद और काउंसलिंग को नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि रैगिंग की शुरुआत में ही खतरे को भांपा जा सके.

वीडियो से होगा जागरूकता अभियान

जहां पहले सिर्फ पोस्टर और वर्कशॉप के जरिए छात्रों को जागरूक किया जाता था, अब यूजीसी छोटे-छोटे वीडियो के जरिए अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों तक एंटी-रैगिंग का संदेश पहुंचाएगा. इस कदम का उद्देश्य छात्रों को भावनात्मक और मानसिक स्तर पर भी मजबूत बनाना है.

ऑनलाइन आवेदन में भी बदलाव

अब कॉलेज एडमिशन फॉर्म में एंटी-रैगिंग की जानकारी देनी होगी और छात्रों व उनके माता-पिता से रैगिंग न करने का शपथपत्र लेना अनिवार्य होगा. यह एक कानूनी दस्तावेज होगा जिसमें छात्र यह लिखित रूप में वादा करेगा कि वह किसी भी प्रकार की रैगिंग में शामिल नहीं होगा.

पारदर्शिता के लिए वेबसाइट पर जानकारियां

हर संस्थान की वेबसाइट पर एंटी-रैगिंग कमेटी के सदस्यों के नाम, मोबाइल नंबर, लैंडलाइन, ईमेल आदि की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. यदि किसी भी तरह की शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget