एक्सप्लोरर

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून री-एग्जाम की तारीख जल्द होगी जारी, एडमिट कार्ड भी होंगे रिलीज, देखें लेटेस्ट अपडेट

UGC NET June Exam 2024 Date Soon: यूजीसी नेट जून री-एग्जाम 2024 की तारीख जल्द तक रिलीज होगी. इसके साथ ही नये एडमिट कार्ड भी फिर से जारी किए जाएंगे. यहां देखें क्या है लेटेस्ट अपडेट.

NTA To Release UGC NET June Exam 2024 Date Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट जून पुन: परीक्षा 2024 की तारीख रिलीज करेगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने 18 जून को हुई यूजीसी नेट परीक्षा दी हो, वे नई तारीखों के विषय में जानने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - ugcnet.nta.nic.in. 18 जून को हुई परीक्षा अगले दिन ही यानी 19 जून को ही कैंसिल कर दी गई थी. अब फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

जल्द आएंगी नई तारीखें

यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन अब किस तारीख पर किया जाएगा, इस बारे में एनटीए जल्द ही जानकारी देगा. नई तारीख रिलीज होने के साथ ही नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे. इन दोनों के बारे में अपडेट जानने और रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाना होगा.

क्यों कैंसिल हुआ पेपर

यूजीसी नेट परीक्षा पेपर लीक के कारण कैंसिल की गई है. एग्जाम का पेपर डार्कनेट पर लीक हो गया था जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई. इस मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. इस बारे में एजुकेशन मिनिस्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बहुत से सवालों के जवाब दिए.

उन्होंने कहा कि हमें आईसी4 (साइबर क्राइम कोऑर्डिनशन सेंटर) ने अपना इनपुट दिया कि शायद परीक्षा की शुचिता के साथ समझौता किया गया है. इसके बाद मामले को देखा गया और जब ये सामने आया की कुछ गड़बड़ी हुई है तो परीक्षा कैंसिल कर दी गई.

एडमिट कार्ड भी होंगे जारी

यूजीसी नेट जून परीक्षा की नई तारीख जारी होने के साथ ही एडमिट कार्ड भी रिलीज किए जाएंगे. इन्हें कैंडिडेट जारी होने के बाद अपने डिटेल्स डालकर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. इस बारे में भी कुछ कैंडिडेट्स ने शिकायत दर्ज की है.

उनका कहना है कि आंसर-शीट पर साफ तौर पर लिखा है कि ओएमआर शीट और एडमिट कार्ड दोनों ही परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स से जमा करवाने हैं लेकिन कई जगहों पर ऐसा नहीं हुआ. इनविजिलेटर्स ने इसे देखकर भी अनदेखा किया और कई जगहों पर कैंडिडेट्स से उनके एडमिट कार्ड नहीं जमा करवाए गए.

इतने छात्र हुए प्रभावित

इस साल 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और करीब 9 लाख ने परीक्षा दी. इस तपती गर्मी में हीटवेव का सामना करते हुए कैंडिडेट परीक्षा देने पहुंचें और पेपर लीक के कारण इसे कैंसिल करना पड़ा. इस वजह से एक बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. इन सभी के लिए अब फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: रेलवे की इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका, 10वीं पास भरें फॉर्म 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget