एक्सप्लोरर

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की आंसर-की जारी, 3 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

यूजीसी नेट दिसम्बर एग्जाम की आंसर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दी है. जिसे उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए देख सकते हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की के साथ एनटीए ने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया है.

3 फरवरी तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है. यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर संदेह है या त्रुटि लगती है, तो वे 3 फरवरी 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. यह प्रक्रिया 3 फरवरी की शाम 6 बजे तक उपलब्ध होगी, इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न की चुनौती के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है.

आगे क्या होगा?

एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आपत्ति दर्ज कराए गए प्रश्नों की जांच विशेषज्ञों का एक पैनल करेगा. यदि किसी प्रश्न पर दर्ज की गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस उत्तर को संशोधित किया जाएगा और फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. अंतिम आंसर-की के आधार पर ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.  

यह भी पढ़ें-

BSEB 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए जारी हुए नए दिशा-निर्देश, छात्रों के लिए ये हैं जरूरी बातें

ऐसे करें UGC NET Answer Key 2024 डाउनलोड

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए "UGC NET Answer Key 2024" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) दर्ज करनी होगी.
  4. लॉगिन करने के बाद आपकी आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  5. आंसर-की को ध्यानपूर्वक जांचें और उसे डाउनलोड कर लें.
  6. भविष्य में उपयोग के लिए आंसर-की की एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें-

GATE 2025 एग्जाम में शामिल होने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, कितने हैं परीक्षा क्वालीफाई करने के मार्क्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget