एक्सप्लोरर

UGC ने किया नियमों में बदलाव, अब चार साल की बैचलर डिग्री वाले छात्र ले सकेंगे PhD में डायरेक्ट एडमिशन

UGC New Rule: अब चार साल की बैचलर डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स पीएचडी में एडमिशन ले सकते हैं. इसके साथ ही वे नेट परीक्षा देने के लिए भी पात्र माने जाएंगे. जानिए क्या है यूजीसी का ये नया नियम.

UGC New Rule For PhD: चार साल की बैचलर डिग्री लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें पीएचडी के लिए आवेदन करना हो या नेट परीक्षा के लिए फॉर्म भरना हो दोनों ही के लिए, मास्टर्स करने की जरूरत नहीं होगी. वे इसके बिना ही पीएचडी के लिए फॉर्म भर सकते हैं. यूजीसी ने नया नियम निकाला है. इसके तहत चार साल की बैचलर डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स अब सीधा पीएचडी या नेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं हालांकि मिनिमम मार्क्स की शर्त है जो पूरी करनी होगी.

इतने अंक होने हैं जरूरी

इस बारे में बात करते हुए यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा कि चार साल की बैचलर डिग्री वाले स्टूडेंट्स अब सीधा नेट या पीएचडी के लिए फॉर्म भर सकते हैं. केवल शर्त ये है कि उनके बैचलर्स में कम से कम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

इसके पहले पीएचडी या नेट परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी होता था कि कैंडिडेट्स के पास कम से कम 55 परसेंट मार्क्स के साथ मास्टर्स डिग्री हो. इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 जून के दिन किया जाएगा.

क्या कहना है यूजीसी अध्यक्ष का

इस बारे में बात करते हुए यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि कैंडिडेट्स जिनके पास चार साल की अंडरग्रेजुएट डिग्री है वे, डायरेक्टली पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं और नेट परीक्षा में भी बैठ सकते हैं. ऐसे कैंडिडेट्स जिस विषय में पीएचडी करना चाहते हैं, उसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने किस डिस्पिलन से बैचलर्स की डिग्री ली है.

बस इतना जरूरी है कि चार साल के बैचलर प्रोग्राम या 8 सेमेस्टर की परीक्षा में कैंडिडेट के कम से कम 75 परसेंट मार्क्स होने चाहिए. या इसके समकक्ष ग्रेड या प्वॉइंट स्केल (जो भी एप्लीकेबल हो) होना चाहिए.

इनको मिलेगी छूट

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को पांच परसेंट की छूट भी मिलेगी. ये छूट एससी, एसटी, ओबीसी, डिफरेंटली ऐबल्ड, इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन जैसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को मिलेगी. यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, इसलिए इच्छुक कैंडिडेट्स चाहें तो अप्लाई कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: UPSC में प्री, मेन्स और इंटरव्यू तो झांकी है, असली चुनौती अभी बाकी है 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget