एक्सप्लोरर

देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में कितनी लगती है फीस? जानें यहां कैसे मिल सकता है एडमिशन

Top MBA Institute: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद इस बार भी NIRF की तरफ से जारी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है. इंस्टीट्यूट को 83.32 स्कोर दिया गया है.

Top MBA Institute of India: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की तरफ से हाल ही में देश भर की यूनिवर्सिटी, कॉलेजों, मेडिकल संस्थानों, प्रबंधन संस्थानों आदि इंस्टीट्यूशनों की लिस्ट जारी की है. मैनेजमेंट के फील्ड की बात की जाए तो भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद टॉप पर रहा है. ऐसे में जानते हैं कि कैसे छात्र इस संस्थान में दाखिला ले सकते है और यहां पढ़ाई करने के लिए कितनी फीस खर्च करनी होती है.

भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (Indian Institute of Management Ahmedabad) को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में 83.32 स्कोर मिला है. इसकी स्थापना साल 1961 में हुई थी. यहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. अगर आप भी यहां से पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो आपको CAT (Common Admission Test) में शामिल होना होगा. ये देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. आईआईएम समेत कई टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए CAT स्कोर जरूरी होता है.

अगर आप भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो आपको एमबीए के लिए करीब 24 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. ये संस्थान पिछले पांच सालों से मैनेजमेंट कैटेगरी में टॉप पर काबिज है. आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई कर निकलने वाले स्टूडेंट्स को शानदार प्लेसमेंट मिलता है.

दूसरे स्थान पर आईआईएम बैंगलोर

देश में दूसरे नंबर पर आने वाले प्रबंधन संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर की बात करें तो इसकी स्थापना 1973 में की गई थी. इसे इस वर्ष भी NIRF रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है. आईआईएम बैंगलोर को 81.16 स्कोर दिया गया है. इस संस्थान से एमबीए करने के लिए छात्रों को करीब 23 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं.

तीसरे नंबर पर रहा आईआईएम कोझिकोड

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में तीसरा स्थान आईआईएम कोझिकोड को मिला है. इसकी स्थापना 1996 में की गई थी. 77.90 के स्कोर के साथ संस्थान इस साल भी तीसरे पायदान पर है. आईआईएम कोझिकोड में पढ़ने में करीब 23 लाख से 24 लाख का रुपये आता है.

ये हैं देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीटूट्स

  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड
  • आईआईटी, दिल्ली
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर
  • एक्सएलआरआई, जमशेदपुर
  • आईआईटी, बॉम्बे

यह भी पढ़ें: IBPS क्लर्क प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget