एक्सप्लोरर

CAT 2021: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, 28 नवंबर को है परीक्षा

CAT 2021: IIM में विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए CAT 2021 के रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in  पर जाकर आज शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं

CAT 2021 Registration Last Date: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट है. जो उम्मीदवार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में एडमिशन लेना चाहते हैं  वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in  पर जाकर आज शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.CAT 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन 4 अगस्त 2021 से शुरू हुआ था. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन-आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख पहले 15 सितंबर  2021 थी जिसे बाद में 22 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था.

28 नवंबर को होगी CAT परीक्षा 2021

CAT परीक्षा 2021 विभिन्न IIM  में एडमिशन के लिए IIM अहमदाबाद द्वारा आयोजित की जाएगी. यह 28 नवंबर 2021 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. CAT 2021 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा सभी कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तीन सेशन में आयोजित की जाएगी. IIM CAT 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर को जारी किये जाएंगे.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदान की गई कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए (एसटी / एससी / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 45%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. वे उम्मीदवार जो बैचलर डिग्री/समकक्ष क्वाफिफाइंग एग्जामिनेशन के फाइनल ईयर के लिए उपस्थित होने वाले हैं और जिन्होंने डिग्री की आवश्यकताएं पूरी कर ली हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

IIM CAT 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, “नए उम्मीदवार पंजीकरण” पर क्लिक करें
  • जरूरी डिटेल्स भरें.
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, पोर्टल पर लॉग इन करें.
  • आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें.
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.

रजिस्ट्रेशन फीस

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस 1100 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 2200 रुपये है.

जनवरी 2022 में जारी होगी CAT 2021 परिणाम

कैट 2021 का आयोजन 28 नवंबर को 158 शहरों में तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा. परिणाम जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा. टेस्ट की अवधि 120 मिनट की होगी. इसमें तीन सेक्शन होंगे- सेक्शन 1 वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, सेक्शन II डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, सेक्शन III क्वांटिटेटिव एबिलिटी. प्रत्येक सेक्शन में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को ठीक 40 मिनट आवंटित किए जाएंगे और उन्हें एक सेक्शन में प्रश्नों का उत्तर देते समय एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें

BBAU Exam 2021: UG-PG कोर्सेज 2021 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

Covid-19 में अभिभावक खोने वाले 10वीं-12वीं के छात्रों से CBSE नहीं लेगी रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget