एक्सप्लोरर

Tips For Students: गोल पूरे करने हैं तो इन चीजों से आज ही बना लें दूरी, वर्ना सफलता पाने को तरस जाएंगे

Good Habits For Student Life: छात्र जीवन में सफलता पानी है तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें और कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखें. इससे मंजिल मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

Students Should Stay Away From These Habits: इसमें कोई शक नहीं की जीवन के सभी पड़ावों में अनुशासन जरूरी है पर छात्र जीवन में इसकी महत्ता पर जितना कहा जाए कम है. लाइफ के ये साल बहुत कीमती होते हैं. अगर इन्हें नियम से, सोच-समझकर न बिताया जाए तो न गोल पूरे होते हैं और न ही आप एक सुचारू जीवन जी पाते हैं. आज जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जिन्हें खुद से जितना दूर रखा जाए अच्छा है.

टालामटोल से बचें

एक सफल छात्र की सबसे बड़ी बाधा होती है टालमटोली की आदत. जो काम जब किया जाना है, उसे तभी पूरा करें और टालें नहीं. इससे आपमें कांफिडेंस पैदा होगा. इससे बचने का एक तरीका ये भी है कि अपने लिए डेडलाइन तय करें और गोल ऐसे रखें जो अचीव किए जा सकें.

मल्टीटास्किंग का नहीं है सही समय

ये समय मल्टीटास्किंग के लिए उचित नहीं है. वैसे तो एक साथ कई काम करना एक बढ़िया क्वालिटी है लेकिन स्टूडेंट लाइफ में इसकी जरूरत नहीं होती. एक समय पर एक ही काम करें और फोकस्ड होकर पूरे कॉन्सनट्रेशन के साथ करें. इसे ठीक से पूरा करने के बाद ही अगला स्टेप उठाएं.

टाइम मैनेजमेंट न कर पाना

स्टूडेंट लाइफ में समय का बहुत महत्व होता है. किस समय तक क्लास है, कितने समय तक सोना है, कितने समय तक कौन सा विषय पढ़ना है ये सब मैनेज होना बहुत जरूरी है. जो स्टूडेंट पुअर टाइम मैनेजमेंट का शिकार होते हैं, वे कभी गोल पूरे नहीं कर पाते. इसके लिए एक बढ़िया शेड्यूल बनाएं और उसे पूरा करें.

सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोशल मीडिया को बनाया ही ऐसे गया है कि ये आपका टाइम किल करेगा. आप पांच मिनट सोचकर कोई प्लेटफॉर्म चेक करेंगे और कब 35 मिनट हो जाएंगे पता ही नहीं चलेगा. साथ ही ये एक प्रकार का एडिक्शन है जो सिवाय आपको डिस्ट्रैक्ट करने के कुछ नहीं करता. इससे दूर रहें या टाइट टाइम बाउंडेशन के साथ ही इसका इस्तेमाल करें.

पॉजिटिव माइंडसेट का न होना

कांपटीशन के चक्कर में, माता-पिता के दबाव में या अपने थिंकिंग पैटर्न के कारण, जिस भी वजह से आप निगेटिव सोचेंगे, डरेंगे और बार-बार परिणाम की चिंता करेंगे आपकी पढ़ाई उतनी ही प्रभावित होगी. बेहतर होगा कि फेलियर के डर के दिल से निकाल दें और केवल अपना बेस्ट देने पर फोकस करें.

जंक फूड से प्यार

अच्छे दिमाग के लिए अच्छी सेहत बहुत जरूरी है. इसी तरह अच्छी सेहत के लिए सही खाना आवश्यक है. इसे देखते हुए हेल्दी ईटिंग हैबिट्स अपनाएं और जंक फूड से जहां तक हो सके दूर रहें. खूब पानी पिएं, दाल-सब्जियां, दही, अंडा, फल खाएं और शरीर का ध्यान रखें. फिजिकल एक्टिविटी को भी किसी न किसी रूप में अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. 

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग की है तो इन नौकरियों के लिए तुरंत भर दें फॉर्म, कहीं हाथ से निकल न जाए मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget