एक्सप्लोरर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो यहां देखें आसान टिप्स, मिलेगा बेहतर परिणाम

आप बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो यहां देखें कैसे कर सकते हैं अच्छी तैयारी ताकि आपको मिले बेहतर परिणाम.

अगर आप बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो किसी भी विषय (Subject) को रटे नहीं, बल्कि उसे समझें. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का और सोशल मीडिया का प्रयोग ना करें. साथ ही साथ आसान और कठिन चैप्टर साथ ही साथ पढ़ते रहें. टाइम टेबिल (Time Table) बनाकर पढ़ाई करें. दिन में कम से काम 12 घंटे पढ़ाई (Study) करें.

सबसे पहले परीक्षा की तैयारी के लिए प्लान बनाकर तय करें कि किस विषय के किस टॉपिक (Topic) को पहले पढ़ना है और किसे बाद में.अच्छी तैयारी आपके परीक्षा के तनाव को कम करेगा. इसके लिए समय सारणी (Time Table) बनाकर दिन में कम से कम 12 घंटे पढ़ाई करना जरूरी होगा. प्रत्येक दिन हर सब्जेक्ट (Subject) का एक चैप्टर जरूर पढ़ें. सरल विषय को 45 मिनट पढ़ें,वहीं कठिन लगने वाले विषय एक या उससे अधिक समय तक पढ़ें. परीक्षा की तैयारी के लिए पुराने प्रश्न पत्रों पर जमकर प्रैक्टिस करें और निर्धारित समय से कम समय में ही प्रश्न पत्र  हल करने की कोशिश करें. इससे आपका टाइम मैनेजमेंट (Time Management) होगा और इससे परीक्षा में आसानी रहेगी. यह तरीका परीक्षा का माहौल तैयार कराने भी सार्थक होगा.

फोन से बनाएं दूरियां
बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में अच्छे अंक लाने के लिए कभी भी किसी भी विषय को बिल्कुल भी रटें नहीं, समझने की कोशिश करें. वरना सवाल के मामूली बदलाव पर सवाल आपको समझ ही नहीं आ पाएगा .छात्र ऐसे प्रश्नों को देख कर घबरा जीते हैं.इसलिये विषय को समझें, रटें नहीं. समझ कर पढ़ने से हर विषय के हर प्रश्न का उत्तर आप दे पाएंगे. परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने के लिए अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें साथ ही सोशल मीडिया (Social Media) का भी सहारा न लें. मोबाइल फोन को अपने से दूर रखें,पढ़ाई के लिए बनाए गए टाइम टेबल के साथ ही मोबाइल के लिए भी एक टाइम टेबल बना लें.उसी समय मोबाइल इस्तेमाल करें. हर वक्त मोबाइल साथ में रहने से ध्यान भी भटकेगा और तैयारी अधूरी रह जाएगी.


याद करने के साथ रिवीजन जरूर करें 
एग्जाम की तैयारी में रिवीजन का रोल बहुत अहम होता है. आप चाहे कितना भी पढ़ लें लेकिन अगर आपने समय-समय पर उसका रिवीजन नहीं किया तो आप उसे भूल भी सकते हैं. एग्जाम की बेहतर तैयारी के लिए विषयों का रिवीजन करना बहुत जरूरी है.इसलिए कम समय में भी उसे नियमित तौर पर दोहराते रहें. रिविजन से आपको अपनी कमियों का भी पता चलेगा. इससे आपको एग्जाम से एक दिन पहले रिवीजन करने में भी तकलीफ नहीं होगी और आप एग्जाम में वह गलतियां नहीं करेंगे.

जानें कैसे बनाएं नोट 
छात्र कठिन और आसान अध्याय को बराबर का समय दें.बहुत से छात्र आसान अध्याय को पहले पढ़ते हैं और जो उन्हें कठिन लगता है उसे बाद के लिए छोड़ देते हैं,ऐसा बिल्कुल न करें. ऐसे में होता यह है कि कठिन अध्याय के लिए समय कम मिलता है जिसकी तैयारी छात्र सही तरीके से नहीं कर पाते हैं. बोर्ड परीक्षा देने से पहले उनका सिलेबस (Syllabus) हर हाल में पूरा होना चाहिए. बोर्ड परीक्षा के लिए नोट्स जरूर बनाए.छात्रों द्वारा बनाए गए नोट्स हमेशा उनकी मदद करेंगे. जब भी पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते रहें. परीक्षा के अंतिम समय में यही नोट्स सबसे ज्‍यादा काम आएंगे.इसलिए रिवीजन के लिए नोट्स बनाने में लापरवाही बिल्कुल न करें. प्रति दिन लक्ष्य निर्धारित कर  अपने नोट्स जरूर दोहराते रहें.

PGCIL की इस परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

​ऐसे करें JEE परीक्षा की तैयारी, इन तरीकों को अपनाने से मिलेगी सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में जारी होगा KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट, CBSE ने दिया अपडेट
अगस्त में जारी होगा KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट, CBSE ने दिया अपडेट
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget