एक्सप्लोरर

UP Election: ‘मैं 17 साल की थी तब से BJP से जुड़ी’, पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर स्वाति सिंह ने और क्या-क्या कहा

स्वाति सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी का हिस्सा हूं और इस पार्टी ने कभी गलत निर्णय नहीं लिया. उनका विजन है देश को आगे ले जाने का.

UP Assembly Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सरोजनी नगर सीट पर प्रत्याशी का एलान कर दिया गया. लेकिन यहां पर दावेदारी कर रही राज्यमंत्री स्वाति सिंह का पत्ता कट गया. पार्टी ने यहां से ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है. राजेश्वर सिंह लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह के पति हैं. सरोजनी नगर सीट पर पति दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह दोनों ही दावेदारी कर रहे थे.

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद स्वाति सिंह ने बीजेपी का हिस्सा हूं और रहूंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का भी निर्णय है उसका सम्मान करती हूं. उन्होंने आगे कहा कि मेरी आत्मा है भारतीय जनता पार्टी, पार्टी के लिए कैंपेनिंग करती रहूंगी. स्वाति सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी का हिस्सा हूं और इस पार्टी ने कभी गलत निर्णय नहीं लिया. उनका विजन है देश को आगे ले जाने का. उन्होंने कहा कि मैं 17 साल की थी तब से पार्टी से जुड़ी रही हूं. केन्द्र और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद जिन्होंन पांच साल जिम्मेदारी दी.

ये भी पढ़ें: BJP ने काटा मंत्री स्वाति सिंह का पत्ता, रीता बहुगुणा जोशी का नहीं चला इमोशनल कार्ड, लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को भी नहीं मिला टिकट

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी करेंगे और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व आगे भी करेंगे. स्वाति सिंह ने कहा कि जब आयी तो महिला मोर्चा में थी, जरूरी नहीं हमेशा बनी रहूं. तब पता भी नही था कि विधायक और मंत्री बनूंगी. अभी वर्तमान में वहां की विधायक हूं, मेरी जिम्मेदारी है. मेरी आजीवन जिम्मेदारी ये है कि जो मिले उसका काम करूं.

राज्य मंत्री ने आगे कहा कि क्या मेरे चेहरे से नाराजगी लग रही. मेरी आत्मा भाजपा, एक-एक रोएं में बीजेपी है. यहीं मरूंगी. कमल का फूल प्रत्याशी है और रहेगा. टिकट कटने की वजह पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने कुछ अच्छा सोचा होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय पर किसी कार्यकर्ता को सवाल नहीं करना चाहिए. मुझे जब टिकट मिला था तो भी तो किसी का टिकट कटा था. जो कोई व्यक्ति कुछ बोल रहा है उस पर मैं क्यों बोलूं. पार्टी का जो आदेश होगा वो हम काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हर बार हमने पार्टी के लिए मेहनत की है. अपने काम से बिल्कुल खुश हूं.

ये भी पढ़ें: UP Election: बुलंदशहर में अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, कहा- जनता ने वैक्सीन लगवाकर विरोधियों को तमाचा मारा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget