एक्सप्लोरर

BJP ने काटा मंत्री स्वाति सिंह का पत्ता, रीता बहुगुणा जोशी का नहीं चला इमोशनल कार्ड, लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को भी नहीं मिला टिकट

UP Election 2022: मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव के नाम की भी चर्चा थी. पर बीजेपी ने नया ही दांव चल दिया.

BJP Candidates List: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी सस्पेंस खत्म हुआ. एसपी के बाद बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. दोनों की सूची में ही चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. राज्य मंत्री स्वाति सिंह का पत्ता कट गया. रीता बहुगुणा जोशी का इमोशनल कार्ड भी नहीं चला और न ही अपर्णा यादव को टिकट मिला.

एसपी के बाद बीजेपी ने भी लखनऊ के उम्मीदवारों से चौंकाया है. सियासत के समीकरण में नाराजगी की परवाह किए बिना नया दांव खेल दिया है. सबसे पहले बात सरोजनी नगर सीट की. कहते हैं बिल्लियों के झगड़े में रोटी बंदर ले जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ है सरोजनी नगर सीट पर जहां पति दयाशंकर सिंह और पत्नी स्वाति सिंह दोनों टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन दोनों का पत्ता कट गया और टिकट मिला ED के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को. राजेश्वर सिंह लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह के पति हैं. राजेश्वर सिंह को VRS मिलने के 24 घंटों के अंदर बीजेपी से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल गया.

ये भी पढ़ें: Punjab Election: आप के सीएम उम्मीदवार बोले- चन्नी की भदौर में होगी जमानत जब्त, मुझे कॉमेडिन कहकर इन लोगों ने बनाया मजाक

स्वाति सिंह के सवाल पर बोले यह पार्टी का निर्णय था और पार्टी सबसे बड़ी होती है. इस सीट पर एसपी ने अब तक अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. तीखे बयानों के लिए मशहूर कानून मंत्री बृजेश पाठक की सीट बदल कर उन्हें लखनऊ कैंट से उतार दिया गया है. बीजेपी के लिए सुरक्षित माने जाने वाली सीट पर कई दावेदारियां थीं. सांसद रीता बहुगुणा जोशी सीट को बेटे मयंक जोशी के लिए मांग रही थीं. वहीं मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव के नाम की भी चर्चा थी. पर बीजेपी ने नया ही दांव चल दिया. माना जा रहा है कि सीट पर ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए ये फैसला किया गया है. इस सीट एसपी ने सभासद रहे राजू गांधी को उतारा है.

लखनऊ उत्तर सीट पर एसपी ने पूजा शुक्ला को उतार कर चौंका दिया था. चार साल पहले पूजा शुक्ला सीएम योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाकर सुर्खियों में आई थीं. इस सीट पर पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का टिकट काट कर पूजा शुक्ला को टिकट दिया गया है. वहीं बीजेपी ने पुराने विधायक नीरज बोरा पर ही भरोसा जताया है. एसपी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया तीखे हमलों के लिए जाने जाते हैं. उन्हें लखनऊ पूर्व से उतार कर एसपी ने अपने हमलों को धार दी है. आईआईएम से पढ़े अनुराग भदौरिया ग्रामीण क्रिकेट लीग कराकर युवाओं में लोकप्रिय हैं, जबकि इस सीट पर बीजेपी ने योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन को उतारा है.

ये भी पढ़ें: Budget 2022-23: आम आदमी को कैसे मिलेगा बजट घोषणाओं का फायदा, IT और रियल स्टेट सेक्टर पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget