एक्सप्लोरर

सुचिर बालाजी ने दुनिया की इस टॉप यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई? फ्लैट में मिले मृत

सुचिर बालाजी ने दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक से पढ़ाई की थी. उन्होंने काफी समय तक OpenAI के लिए कार्य किया था.

भारतीय-अमेरिकी मूल के 26 साल के सुचिर बालाजी अपने फ्लैट में मृत पाए गए. वह पहले OpenAI में एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर के तौर पर कार्यरत थे. फ़िलहाल पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है. लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की थी.

बताते चलें कि बालाजी ने अगस्त 2024 में OpenAI को छोड़ दिया था. उन्होंने उस वक्त कहा था कि वह ऐसी तकनीकों का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे, जो उनके अनुसार समाज को अधिक नुकसान पहुंचा सकती थीं. OpenAI से जुड़े अपने अनुभवों पर Balaji ने बार-बार सवाल उठाए थे, खासकर जनरेटिव एआई प्रोडक्ट जैसे ChatGPT के लिए कॉपीराइट सामग्री के इस्तेमाल को लेकर. उन्होंने OpenAI में फुल टाइम और टेक्नीकल स्टाफ के सदस्य के रूप में करीब 3 वर्ष 10 महीने कार्य किया.

कहां से की पढ़ाई?

सुचिर बालाजी की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 2017-2021 तक कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर डिग्री प्राप्त की थी. उनकी अकादमिक उपलब्धियां शानदार रहीं. जिनमें 2016 में US Computing Olympiad में राष्ट्रीय चैंपियन बनना और 2018 में ACM ICPC विश्व फाइनल्स में भाग लेना शामिल था. इसके बाद उन्होंने क्वोरा, OpenAI और अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं में काम किया. जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण AI तकनीकों पर काम किया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में हुआ था अपमान, एएमयू में मिला सम्मान, दिलचस्प है इस प्रोफेसर की कहानी

मौत का कब पता चला?

सुचीर बालाजी के निधन का उस समय पता चला जब उनके मित्रों के फोन करने पर पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची. रिपोर्ट्स के अनुसार वह कई दिन से फोन नहीं उठा रहे थे. जिस पर उनके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी. 26 नवंबर के दिन पुलिस बालाजी के घर पहुंची जहां उनका शव मिला. फ़िलहाल इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- गांव के साधारण लड़के से बिहार के DGP तक का सफर, देश के टॉप इंस्टिट्यूट से की है IPS विनय कुमार ने पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget