एक्सप्लोरर

IAS Success Story: दिन में सिर्फ 6 घंटे पढ़कर पूनम दहिया ने क्रैक किया UPSC एग्जाम

यूपीएससी परीक्षा के लिये आमतौर पर कही जाने वाली यह बात की इस कठिन परीक्षा को पास करने के लिए दिन में कम से कम 14 से 16 घंटे पढ़ना पड़ता है, को पूरी तरह झुठलाती हैं आईआरएस अधिकारी पूनम दहिया

Success Story Of IRS Poonam Dahiya: एक दो नहीं पूरे तीन बार यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुकी आईआरएस अधिकारी पूनम दहिया के परीक्षा की तैयारी को लेकर विचार बिल्कुल अलग हैं. जहां हम आज तक यही सुनते आये हैं कि इस कठिन परीक्षा में सफल होने के लिये कैंडिडेट को दिन-रात एक कर देने पड़ते हैं और एक दिन में 14 से 16 घंटे पढ़ाई करनी होती है, वहीं पूनम दहिया का मानना है कि घंटे नहीं नियमित पढ़ाई करना जरूरी है. उनका मानना है कि दिन में 6 से 7 घंटे पढ़ाई करके भी यह परीक्षा पास की जा सकती है बशर्ते पढ़ाई नियमित रूप से की जाए.

कम पढ़िये पर रोज़ पढ़िये, यही ट्रिक उनके अनुसार इस परीक्षा की तैयारी के लिये काम आती है. हरियाणा के झज्जर जिले की पूनम ने इसी फॉर्मूला पर हमेशा पढ़ाई की और सफलता भी हासिल की. उनका कहना है कि वे उस तरीके को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करतीं, जहां कैंडिडेट्स एक दिन तो 18 घंटे पढ़ लेते हैं फिर दो दिन का गैप कर देते हैं. फिर एक दिन 20 घंटे पढ़ लिया और तीन दिन किताब को हाथ नहीं लगाया. वे कहती हैं भले आप 6 घंटे पढ़ें पर रोजाना पढ़ें.

पूनम थीं पहले प्राइमरी टीचर –

आईआरएस अधिकारी बनने से पहले पूनम दिल्ली के एक स्कूल में प्राइमरी टीचर थीं. उस समय वे 21 साल की थीं. इसके बाद उन्होंने बैंक पीओ का फॉर्म भरा, वो भी क्लियर हो गया और उन्होंने कुछ समय बैंक की नौकरी की. इसके बाद पूनम ने एसएससी परीक्षा दी और ऑल ओवर इंडिया में 7वीं रैंक पाई. इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा, उनके सपने कहीं ज्यादा बड़े थे. ऐसे में पूनम ने 28 साल की उम्र में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी. उनका चयन तो हो गया पर रैंक कम आने से उन्हें रेलवे (आरपीएफ) मिला, इसमें उन्हें रुचि नहीं थी. उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और दूसरी बार भी इसे पास कर लिया, लेकिन रैंक के कारण एक बार फिर उन्हें रेलवे में ही दूसरी सेवा (आईआरपीएस) मिली. तीसरी बार में वे आईआरएस ऑफिसर बन पायीं.

एक समय खत्म हो गया था यूपीएससी का सफर –

पूनम ने एक साक्षात्कार में बताया कि साल 2011 में उन्होंने तीसरी बार यह परीक्षा दी और प्री-परीक्षा पास नहीं कर पायीं. यहीं से उनका यूपीएससी का सफर खत्म हो गया था. इसके बाद उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विसज़ पास करके हरियाणा पुलिस में नौकरी कर ली. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. कुछ सालों के बाद उन्हें एक नोटिस मिला जिसमें लिखा था कि चूंकि साल 2011 में यूपीएससी के परीक्षा सिलेबस में कुछ बदलाव थे, इसलिये उस साल के कैंडिडेट्स को परीक्षा देने का एक मौका और दिया जाएगा.

बस यहीं से पूनम की लाइफ ने यूटर्न ले लिया. इस नोटिस से मिले मौके को कैश कराते हुये उन्होंने साल 2015 में फिर से परीक्षा दी और सेलेक्ट हो गयीं. काबिले-तारीफ बात यह है कि जब पूनम ने प्री परीक्षा दी, उस समय वे नौ महीने की गर्भवती थीं और जब मेन्स एग्जाम दिया उस समय उनका बेटा ढ़ाई महीने का था. लेकिन किसी भी वजह से वह नहीं रुकीं और अच्छी रैंक पाकर आईआरएस ऑफिसर बन गईं. पूनम कहती हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिये सबसे जरूरी है आत्मविश्वास. आप जितने बड़े पद के लिये परीक्षा दे रहे हैं, उसे संभालने के लिये उतना ही बड़ा कॉन्फिडेंस भी आप में होना चाहिए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget