एक्सप्लोरर

IAS Success Story: एक छोटे से गांव और हिंदी मीडियम के विकास ने ऐसे तय किया IPS से IAS तक का सफर

दो प्रयास, दोनों में सफल, पहले आईपीएस और फिर आईएएस. राजस्थान के विकास मीणा ने कुछ ऐसे तय किया यूपीएससी का यह सफर. जानें विस्तार से.

Success Story Of IAS Topper Vikash Meena: साल 2017 के टॉपर विकास मीणा उन कैंडिडेट्स के लिए बड़ा उदाहरण हैं जिन्हें लगता है कि अगर वे हंबल बैकग्राउंड के हैं और उनका माध्यम हिंदी है तो यूपीएससी परीक्षा निकालना उनके लिए काफी मुश्किल होगा. विकास राजस्थान के एक छोटे से गांव के हैं और उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा यहीं हुई.

विकास को हमेशा से बहुत सीमित संसाधनों के बीच अपने लक्ष्य प्राप्त करने की चुनौती मिली. उन्हें न तो बहुत सुविधाएं मिली न ही बहुत गाइडेंस. हालांकि ऐसे माहौल में भी विकास ने हमेशा अपना बेस्ट दिया. यूपीएससी में भी विकास ने दो अटेम्प्ट दिए और दोनों में उनका सेलेक्शन हुआ. पहले वे आईपीएस पद के लिए चुने गए और बाद में आईएएस पद पर सेलेक्ट हुए. विकास ने दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में अपनी इस जर्नी के बारे में बात की. विकास ने बताया कि कैंडिडेट्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

विकास भी थे माध्यम को लेकर शसंकित –

विकास और उनके भाई दोनों ही पिता के निर्देश पर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए और रूम लेकर रहने लगे. जिस दौरान विकास दिल्ली शिफ्ट हुए थे उस समय हिंदी मीडियम वालों के लिए यूपीएससी में अच्छा दौर नहीं चल रहा था और बहुत कम कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इस माध्यम से हुआ था.

हालांकि विकास ने जल्दी ही इस डर को मन से निकाला और बिना रिजल्ट की परवाह किए अपने भाई के साथ तैयारी में जुट गए. विकास का यही कांफिडेंस उनके काम आया और वे अपने पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पास करने में सफल हुए. जहां कैंडिडेट एक सफलता को तरसते हैं वहीं विकास ने दो अटेम्प्ट दिए और दोनों में उनका चयन हुआ.

यहां देखें विकास मीणा द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू - 

ऐसा हो तो न घबराएं –

विकास कहते हैं कई बार पूरे साल पढ़ने के बावजूद परीक्षा के एक दिन पहले कैंडिडेट्स को लगता है कि उन्हें कुछ नहीं आता. यह पेपर के डर के कारण होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो बिलकुल न घबराएं, यह एकदम सामान्य है. यह डर महज डर ही है इसे गंभीरता से न लें. अगर आपने ठीक से पढ़ाई की है तो परीक्षा वाले दिन आप सब कर लेंगे. बस इसके लिए दिमाग शांत रखें और कितना भी नर्वस हों, परीक्षा के पहले अच्छी नींद लेने की कोशिश करें.

दूसरी जरूरी बात कि पेपर को लेकर मन में कोई धारणा बनाकर न जाएं. किस साल कैसा पेपर आएगा कोई नहीं जानता. ऐसे में वहीं के वहीं फैसला लें और जैसा पेपर हो, वैसा व्यवहार करें. जैसे आपने 90 प्रश्न करने का लक्ष्य रखा हो और पेपर कठिन हो आप कम प्रश्न कर पाएं तो टेंशन न लें. यह पेपर खाली आपके लिए नहीं सभी के लिए कठिन होगा, इस बात को समझें. किसी प्रकार का माइंड मेकअप न करें और स्थित के अनुसार रिएक्ट करें.

छोटी – छोटी जरूरी बातें -

विकास का कहना है कि यह बात सुनने में बहुत सिंपल लगती है लेकिन आपको अपनी तैयारी के दौरान बाकी बातों के साथ ही ओएमआर शीट भरने की भी प्रैक्टिस करनी चाहिए. परीक्षा वाले दिन भी इस बात का ध्यान रखें. एक बात का ख्याल और रखें कि प्रश्न जैसे-जैसे हल करते जाएं वैसे-वैसे ओएमआर शीट भी भरते जाएं. यह काम आसान लगता है पर कई बार अंत में इसी के लिए समय नहीं बचता.

अंत में विकास यही कहते हैं कि ये बातें छोटी हैं पर हैं बहुत जरूरी. जैसे एग्जाम हॉल में अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा भी बाकी जरूरी चीजें जैसे आईडी, ब्लैक प्वॉइंट पेन आदि ले जाना न भूलें. एक दिन पहले ही सब निकालकर रख लें. परीक्षा के पहले हो सके तो जाकर केंद्र देख आएं ताकि उस दिन दिक्कत न हो. अंत में बस इतना ही कि खुद को माध्यम के अनुसार न आंकें. कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी इस एग्जाम में सफलता पा सकता है.

IAS Success Story: कभी प्री से हुए बाहर तो कभी इंटरव्यू तक पहुंचकर हुए रिजेक्ट, बहुत उतार-चढ़ाव भरा था वर्जीत का IAS बनने का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
Government Job vs Private Job : सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?
सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

Embed widget