एक्सप्लोरर

IAS Success Story: तीन प्रयास और तीनों में सफल श्वेता ने किस स्ट्रेटजी से बार-बार क्रैक किया UPSC एग्जाम, जानें यहां

श्वेता चौहान ने साल 2016 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 08वीं रैंक के साथ टॉप किया था. इसके पहले भी वे दो बार चयनित हो चुकी थी पर रैंक मनमाफिक न होने के कारण उन्होंने बार-बार परीक्षा दी. जानते हैं श्वेता से उनकी प्रिपरेशन स्ट्रेटजी.

Success Story Of IAS Topper Shweta Chauhan: श्वेता चौहान की यूपीएससी जर्नी बहुत ही खास रही. उन्होंने देश की इस सबसे कठिन माने जाने वाली परीक्षा में एक नहीं तीन-तीन बार सफलता हासिल की. श्वेता ने तीन अटेम्प्ट्स इसलिए दिए क्योंकि उन्हें मन-माफिक रैंक हासिल नहीं हो रही थी. अंततः जब तीसरे प्रयास में श्वेता ने ऑल इंडिया रैंक 08 हासिल की तब जाकर उनके सफर को मंजिल मिली. इसके पहले भी उन्होंने दो बार कोशिश की और दोनों ही बार उनका सेलेक्शन हुआ. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने अपने यूपीएससी सफर की खास बातें तो शेयर की ही साथ ही यह भी बताया कि एक एवरेज स्टूडेंट भी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकता है.

फिजिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएट हैं श्वेता 

यूपीएससी के क्षेत्र में आने के पहले श्वेता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स की डिग्री ली है. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा देने का मन बनाया और तैयारी शुरू कर दी. श्वेता की तैयारियां इतनी बैलेंस्ड थी कि साल 2013 में पहले ही अटेम्प्ट में उनका सेलेक्शन हो गया और रैंक मिली 573. इसके बाद साल 2014 में वे परीक्षा में नहीं बैठी और 2015 में 474 रैंक के साथ फिर सफल हुईं. श्वेता को इससे भी तसल्ली नहीं हुई और उन्होंने पुरानी कमियों पर काम करते हुए फिर से एग्जाम दिया और इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़कर सीधे टॉपर बन गईं. श्वेता मानती हैं कि अगर कोई स्टूडेंट पढ़ाई में एवरेज है तो भी यह एग्जाम क्लियर कर सकता है.

प्री और मेन्स को इंटीग्रेटेड मानकर करें तैयारी 

श्वेता पहली सलाह यही देती हैं कि इस परीक्षा की तैयारी के समय प्री और मेन्स को अलग-अलग परीक्षा मानकर तैयारी करने के बजाय साथ में ही दोनों के लिए प्रिपेयर करें. बस इस बात का ध्यान रखें कि जब प्री परीक्षा में केवल एक महीना रह जाए तो सिर्फ इसी पर फोकस करने लगें.

यूपीएससी सीएसई की तैयारी के लिए वे सिलेबस को बहुत अच्छे से पढ़ने की सलाह देती हैं. वे कहती हैं कि एवरिथिंग अंडर द सन जैसी कोई चीज यूपीएससी सिलेबस में नहीं होती बल्कि वह बढ़िया तरीके से डिफाइन होता है. अगर आप सिलेबस को ठीक से समझकर तैयारी करेंगे तो सफल जरूर होंगे. इससे आपको पता होगा कि किस विषय से क्या पढ़ना है.

आप श्वेता चौहान का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया इंटरव्यू यहां देख सकते हैं...

सीमित सोर्स रखें और एनसीईआरटी जरूर पढ़ें 

श्वेता आगे कहती हैं कि इस परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र है अपने सोर्स सीमित रखना. वे कहती हैं कि अगर आपने बहुत सारी किताबें इकट्ठी कर ली तो न तो कभी कोर्स खत्म होगा और न ही आप समय के अंदर उन्हें रिवाइज कर पाएंगे. इसलिए बाजार में उपलब्ध स्टैंडर्ड बुक्स का ही इस्तेमाल करें और कहीं कुछ न मिले तो इंटरनेट की सहायता लें.

इसके बाद श्वेता आती हैं एनसीईआरटी की किताबों पर. वे कहती हैं कि ये किताबें बहुत से विषयों की प्रारंभिक तैयारी करने में काफी मददगार साबित होती हैं. इनकी मदद लें और संभव हो तो क्लास 6 से 12 की किताबें पढ़ें और समय कम हो तो क्लास 9 से 12 की एनसीईआरटी तो जरूर देखें.

क्या कहता है श्वेता का अनुभव –

श्वेता कहती हैं कि जब आप परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लेंगे तो न जाने कितने लोग आपके पास आकर आपको तरह-तरह की निगेटिव बातों से डिमोटिव करने की कोशिश करेंगे. जैसे यह फील्ड केवल टॉपर्स के लिए है, इसमें एवरेज स्टूडेंट्स के लिए कोई जगह नहीं या पहले कोई और कैरियर सेट कर लें फिर यह एग्जाम दें वगैरह-वगैरह. श्वेता कहती हैं कि अगर आपको खुद पर यकीन है और आपको लगता है कि आप यह परीक्षा पास कर लेंगे तो किसी की न सुनें. कोई कुछ भी कहे पर आप अपनी निगाह केवल लक्ष्य पर रखें. यह भी ध्यान रहे कि आप चाहे किसी भी बैकग्राउंड के हों, हिंदी या इंग्लिश या आप पहले पढ़ाई में कैसे भी रहे हों, इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर आपने ठान लिया तो फिर सफलता हासिल करने से कोई आपको रोक नहीं सकता.

IAS Success Story: बिना आंखों के देखा UPSC पास करने का सपना और पहले ही प्रयास में किया साकार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget