एक्सप्लोरर

IAS Success Story: IIT से UPSC टॉपर, तीन अटेम्प्ट्स में पूरा किया शिवम शर्मा ने यह सफर

एक वेल सैटल्ड जॉब छोड़कर शिवम ने यूपीएससी के क्षेत्र में आने का मन बनाया. तीन प्रयासों में तीनों बार मेन्स तक पहुंचने वाले शिवम ने दो बार यह एग्जम क्रैक किया. जानते हैं उनसे ऑप्शनल में अच्छे नंबर लाने के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Shivam Sharma: शिवम शर्मा मुख्यतः आगरा के रहने वाले हैं और उनका जन्म और शुरुआती पढ़ाई यहीं हुई है. बारहवीं के बाद शिवम ने जेईई एग्जाम दिया और सेलेक्ट होकर पहुंच गए कानपुर आईआईटी. यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद कुछ समय शिवम ने नौकरी भी की. पहली जॉब मिली उन्हें जापान में जहां कुछ समय काम करके वे भारत वापस आ गए और यहां की एक बड़ी कंपनी में काम करने लगे. अपने काम के दौरान उनका साबका भारतीय कृषि और किसानों से पड़ा और इस क्षेत्र ने उन्हें खासा आकर्षित किया. शिवम को लगा कि अगर किसानों के और खेती के लिए कुछ काम करना चाहते हैं तो उसका बेहतरीन तरीका है सरकार के साथ मिलकर काम करना और सिविल सर्वेंट बनने के लिए यूपीएससी से बढ़िया जरिया क्या हो सकता है. ये सोचकर शिवम ने इस ओर कदम बढ़ाया और लगी-लगाई बढ़िया नौकरी छोड़ यूपीएससी जैसे अनिश्चत क्षेत्र में आ गए.

तीन प्रयास, तीन मेन्स और दो में सेलेक्शन –

शिवम की यूपीएससी जर्नी काफी मजेदार रही. पहले ही प्रयास में शिवम मेन्स तक पहुंच गए पर आगे नहीं बढ़ सके. अगले दो प्रयासों में उनका फाइनल सेलेक्शन हुआ. साल 2018 में 251 रैंक पाने वाले शिवम साल 2017 में भी सेलेक्ट हो चुके थे और रैंक के अनुसार उन्हें इंडियन रेवेन्यू सर्विस एलॉट हुई थी. तीसरे प्रयास के दौरान शिवम इसी के अंतर्गत ट्रेनिंग कर रहे थे. ट्रेनिंग में रहते हुए ही उन्होंने तीसरा प्रयास दिया और सफल भी हुए.

शिवम के पास ग्रेजुएशन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय था इसलिए उन्होंने इसी विषय को यूपीएससी के ऑप्शनल विषय के रूप में भी चुना.

ऑप्शनल में पाए हाइऐस्ट अंक –

शिवम ने साल 2018 में अपने ऑप्शनल यानी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक अंक पाए थे. यही नहीं तीन मेन्स लिखने वाले शिवम ने हर अटेम्प्ट में ऑप्शनल में नंबर इम्प्रूव किए. अपने अनुभव को साझा करते हुए वे कहते हैं कि इस विषय के अपने फायदे, नुकसान और चैलेंज हैं जो किसी भी कैंडिडेट को फेस करने पड़ते हैं.

सबसे पहले आते हैं फायदे पर तो शिवम कहते हैं कि यह विषय बहुत ही स्कोरिंग है. दूसरी बात कि ये पूरी तरह से इंट्रेस्ट पर आधारित सब्जेक्ट है यानी आपको रुचि है तो यह विषय आपके लिए बेस्ट परिणाम लाएगा. तीसरी बात है इस विषय का नेचर जोकि लॉजिकल है. थोड़ा सा लॉजिक लगाकर अपने उत्तरों को सही किया जा सकता है, यहां बहुत रटना नहीं होता.

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चैलेंज –

अब बात करें चैलेंजेस की तो इस विषय में कांपटीशन बहुत है क्योंकि इंजीनियरिंग विषय है, बहुत लोग लेते हैं. लेंदी बहुत है यानी कोर्स खत्म ही नहीं होता और इस वजह से अंत में रिवीजन करने में बहुत समस्या होती है. खासकर जीएस के साथ इस विषय का रिवीजन हो ही नहीं पाता. अगला बिंदु के रिस्की विषय है. अगर एक भी कैलकुलेशन गलत हुआ और आंसर गलत आया तो जीरो नंबर मिलते हैं. बीस नंबर के प्रश्न में कई चरणों में न्यूमेरिकल हल करते हुए अगर एक भी जगह गड़बड़ हुई तो सीधा जीरो मिलता है. हालांकि शिवम यह भी बताते हैं कि इन चैलेंजेस से पार पाया जा सकता है. ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका हल न हो.

कैसे करें तैयारी –

शिवम इस विषय की तैयारी के लिए सलाह देते हैं जमकर प्रैक्टिस करने की. वे कहते हैं कि न्यूमेरिकल्स जितना अभ्यास करेंगे उतने अच्छे से कर पाएंगे. वे खुद दिन में चार से पांच घंटे केवल सवाल हल करते थे. यही नहीं शिवम कहते हैं कि इतने सवाल लगाओ की प्रश्न देखते ही समझ जाओ कि इसे कैसे हल करना है. इसके लिए पिछले साल के पेपर देखो.

जीएस के साथ रिवीजन नहीं हो पाता इसलिए जीएस पहले ही रिवाइज कर लो वो भी इतनी बार कि एंड में रिवीजन की जरूरत न पड़े और वह समय मैकेनिकल इंजीनियरिंग को दे सको. खूब टेस्ट दो ताकि अपनी कमियां जान सको और उनसे बच भी सको. इस विषय की खूबी यह भी है कि अगर एक बार आपने इसे ठीक से तैयार कर लिया तो अगले साल दोबारा परीक्षा देने की जरूरत पड़ने पर आपको बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. आखिरी फायदा यह कि इसकी कोचिंग, गाइडेंस, नोट्स सब बहुत आसानी से उपलब्ध हैं.

IAS Success Story: हमेशा टॉप करने वाले अंकुश ने UPSC परीक्षा में भी बनाए रखा रिकॉर्ड और दूसरे प्रयास में क्रैक किया एग्जाम   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget