एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कैसे करें UPSC परीक्षा की तैयारी की शुरुआत, जानते हैं टॉपर रवि आनंद से

UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले कैंडिडेट्स के मन में बहुत से सवाल होते हैं कि कैसे क्या करें. आज बिगिनर्स के इन्हीं सवालों का जवाब दे रहे हैं IAS रवि आनंद.

Success Story Of IAS Topper Ravi Anand: यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय जब कोई लेता है तो शुरुआत में उसके मन में कई तरह के प्रश्न होते हैं कि आखिर तैयारी कहां से करें, कैसे करें, सिलेबस क्या है, अच्छी किताबें कौन सी हैं, कोचिंग करें कि सेल्फ स्टडी. बहुत कम लोग ही लकी होते हैं जिन्हें शुरू में ही सही मार्गदर्शन मिल जाता है और तैयारी के लिए तैयारी करने में उनका बहुत समय नहीं जाता. साल 2017 के टॉपर रवि आनंद जिनकी तीसरे प्रयास में 79वीं रैंक आई थी आज ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब दे रहें हैं जो अक्सर बिगिनर्स के मन में आते हैं.

तैयारी का उचित समय –

इस बारे में एक साक्षात्कार में बात करते हुए रवि कहते हैं कि उनके अनुसार जब कैंडिडेट अपने ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में हो वह तब से परीक्षा की बेसिक तैयारी शुरू कर सकता है. इसके अंतर्गत न्यूज पेपर रोजाना पढ़ना, एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ना जैसे कई छोटे लेकिन महत्वपूर्ण काम किये जा सकते हैं. इसके साथ ही यूपीएससी की हर विषय की कुछ फेमस किताबें हैं, जिन्हें भी कैंडिडेट चाहे तो देख सकता है. दिल्ली की कोचिंग से स्टडी मैटीरियल अरेंज करके उस पर भी नजर डाल सकते हैं.

सही जानकारी की सही जगह –

यूपीएससी परीक्षा को लेकर यूं तो इंटरनेट पर बहुत कुछ है पर बेहतर होगा कि कैंडिडेट किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर जाएं. यहां एग्जाम नाम की टैब के नीचे सभी परीक्षाओं की जानकारी विस्तार में दी होगी, जहां से आप सूचना प्राप्त कर सकते हैं. इसी प्रकार सही बुक लिस्ट भी आपको इंटरनेट से मिल जाएगी. इसके लिए टॉपर्स के ब्लॉग या कई कंपनियों की बकायदा आईएएस प्रिपरेशन को लेकर डेडिकेटेड साइट्स हैं, उनकी सहायता ली जा सकती है.

ऑप्शनल का चुनाव –

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए ऑप्शनल का सेलेक्शन बहुत जरूरी होता है इसलिए इसे सोच-समझकर चुनें. इस विषय को जहां आपको सबसे अधिक पढ़ना होगा वहीं यह आपकी रैंक बनाने में भी जरूरी भूमिका निभाता है. ऑप्शनल को लेकर किसी की न सुनें बल्कि आप जो विषय संभाल सकते हों, उसी का चुनाव करें. अगर दो से तीन विषयों में कंफ्यूजन हो तो एनसीईआरटी की उन विषयों की किताबें उठाकर पढ़ें और देखें की आपको किसमें रुचि ज्यादा आ रही है. रवि के अनुसार इस हिसाब से भी चयन कर सकते हैं. अगला तरीका है यूपीएससी की वेबसाइट से पिछले साल के पेपर उठाकर देखें और अंदाजा लगाएं कि किस ऑप्शनल से कैसे प्रश्न आते हैं, इससे भी आपको निर्णय लेने में आसानी होगी.

कोचिंग का चुनाव –

कोचिंग का चुनाव सभी का अपना पर्सनल होता है आप चाहें तो कोचिंग ले सकते हैं इससे आपको सही गाइडेंस मिलता है. पर एक बात हमेशा ध्यान में रहे कि अंततः पढ़ना आपको खुद ही है. सेल्फ स्टडी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. बाकी आजकल ऑनलाइन लगभग हर विषय का हर तरह का मैटीरियल उपलब्ध है आप उसकी मदद भी ले सकते हैं. यूपीएससी की वेबसाइट से पिछले साल के पेपर देखकर आपको बहुत सारी बातों का अंदाजा हो जाएगा इसलिए एक बार वेबसाइट जरूर विजिट करें. इंटरनेट पर टॉपर्स के वीडियो देखें जिसमें वे अपना अनुभव शेयर करते हैं साथ ही बहुत से टॉपर्स अपने नोट्स या स्ट्रेटजी का वीडियो भी डालते हैं, उन्हें भी चेक कर सकते हैं.

अपने आंख और कान खुले रखें –

यूपीएससी परीक्षा के बारे में रवि साक्षात्कार में आगे कहते हैं कि यह परीक्षा इतनी भी कठिन नहीं है. सच तो यह है कि इसे पास करने के लिए आपको अपने आसपास हो रही घटनाओं पर पैनी निगाह रखनी होगी. कहने का मतलब यह है कि अपने आंख और कान खुले रखें. आपके समाज में, देश में, दुनिया में क्या हो रहा है और जो हो रहा है वह क्यों हो रहा है जैसी घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए. यह परीक्षा ऐसी ही चीजें टेस्ट करती है.

साक्षात्कार बनाता है रैंक –

मेन्स और पर्सनैलिटी टेस्ट के अंकों से मेरिट बनती है. प्री से केवल क्वालीफाई करते हैं. साक्षात्कार इस लिहाज से भी बहुत जरूरी है कि यह आपकी रैंक बनाने में मदद करता है. ऐसे में मेन्स के बाद दूसरी जरूरी परीक्षा होती है पर्सनेलिटी टेस्ट. यहां इस बात का ख्याल रखें कि इंटरव्यू में आपके ज्ञान से ज्यादा पर्सनेलिटी की परख होती है, इसलिए इसकी तैयारी अलग से करें और इसे पूरा महत्व दें. अंत में रवि यह कहकर अपनी बात खत्म करते हैं कि प्री, मेन्स और इंटरव्यू साथ ही ऑप्शनल के लिए अलग-अलग स्ट्रेटजी बनाकर तैयारी की जा सकती है. इनके लिए अलग-अलग वीडियो नेट पर उपलब्ध हैं, उनकी मदद लें और देखें कि किस परीक्षा के लिए कैसे प्रिपेयर करना है.

IGNOU जून परीक्षा 2020 की डेटशीट रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें पूरा टाइम-टेबल India Post GDS रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत निकली 5222 वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget