एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियर से UPSC टॉपर बनने में रमित को लग गए कई साल पर नहीं हारी हिम्मत, ऐसे पाई मंजिल

रमित चेन्निथला ने साल 2017 में अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास की. इस साल रमित ने इंटरव्यू में सबसे अधिक अंक भी पाए थे. जानते हैं उनसे इंटरव्यू क्रैक करने के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Ramit Chennithala: यूपीएससी के क्षेत्र में आने से पहले रमित ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया था. पढ़ाई पूरी होने के बाद कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से उन्हें कई नौकरियां भी ऑफर हुईं लेकिन रमित ने किसी भी जॉब को एसेप्ट नहीं किया. यहां तक पहुंचने के बाद उन्हें आईटी फील्ड में जाने का मन नहीं था या कहें उनका मन बदल चुका था. आखिरकार रमित ने नौकरी के ऑफर ठुकरा यूपीएससी की तैयारी का मन बनाया. ये जानते हुए भी कि इस फील्ड में सफलता आसानी से नहीं मिलती और कई बार तो बहुत कोशिशों के बाद भी कैंडिडेट असफल होते हैं, रमित ने ये रिस्क लिया. शुरू-शुरू में रमित को असफलताओं का सामना भी करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आखिरकार तीसरे प्रयास में रमित का 210वीं रैंक के साथ सेलेक्शन हो गया. इसके अंतर्गत उन्हें आईपीएस सेवा एलॉट हुई. यही नहीं साल 2017 में जब रमित का चयन हुआ तो वे इस साल इंटरव्यू में सबसे अधिक अंक पाने वाले कैंडिडेट भी बने.

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में रमित ने यूपीएससी पर्सनेलिटी टेस्ट की तैयारियों के विषय में विस्तार से बात की.

रमित की शुरुआती शिक्षा –

रमित का जन्म और शुरुआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई हालांकि उनके बेस की बात करें तो वे केरला के हैं. क्लास 12 तक दिल्ली में रहने के बाद रमित ग्रेजुएशन करने केरला चले गए और वहीं चार साल बिताए. इसी दौरान रमित को यूपीएससी परीक्षा देने का विचार आया. सामने से आ रहे नौकरी के ऑफर छोड़ रमित, परिवार के सपोर्ट से यूपीएससी की तैयारी में लग गए. दो बार के प्रयास व्यर्थ जाने के बाद अंततः उनका तीसरे प्रयास में सेलेक्शन हो गया.

खुद को रोज इंटरव्यू हॉल में इमेजिन करते थे –

इंटरव्यू के विषय में बात करते हुए रमित कहते हैं कि हो सकता है आपको ये सुनकर हंसी आए पर जिस दिन से उन्हें साक्षात्कार का कॉल आया था उस दिन से वे रोज खुद को साक्षात्कार के लिए हॉल में बैठ इमेजिन करते थे. इंटरव्यू के लिए वे इतना एक्साइटेड और खुश थे कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते. वे रोज सोचते कि ऐसे हॉल में जाएंगे, ऐसे सभी को ग्रीट करेंग, ऐसे बात करेंगे वगैरह-वगैरह. रमित कहते हैं कि इससे उन्हें बहुत फायदा हुआ और वे इसे एक प्रकार का मेडिटेशन मानते हैं जिसने फाइनल इंटरव्यू वाले दिन उनकी बहुत मदद की.

न्यूज पेपर का अहम रोल –

रमित कहते हैं कि यूं तो पर्सनेलिटी टेस्ट आपकी नॉलेज की परीक्षा नहीं लेता लेकिन फिर भी खुद को अपडेट रखने के लिए और कुछ करें न करें पर न्यूज पेपर रोज़ पढ़ें. इससे आपको सभी लेटेस्ट न्यूज पता रहती हैं. आगे बात करते हुए रमित कहते हैं कि कई बार कितनी भी तैयारी कर लें लेकिन कुछ प्रश्न ऐसे होते ही हैं जिनके उत्तर कोई नहीं जानता. ऐसे में घबराएं नहीं और शालीनता के साथ सॉरी बोलते हुए बात खत्म कर दें. कई बार बोर्ड के सदस्य आपको प्रोवेग करने की कोशिश करते हैं लेकिन आप अपना संतुलन बनाएं रखें. पूरे साक्षात्कार के दौरान काम और कंपोज्ड रहें और चेहरे पर एक हल्की सी स्माइल बनाए रखें.

छोटी लेकिन अहम बातें –

रमित बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि इंटरव्यू के दौरान कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखें, ये देखने में छोटी लगती हैं पर अहम प्रभाव डालती हैं. जैसे आज्ञा मांगकर ही कमरे में प्रवेश करना, बोले जाने पर ही बैठना, जितना पूछा जाए उतना ही जवाब देना, ढ़ंग के और आरामदायक कपड़े पहनना, बाल छोटे और शेव क्लीन रखना, सबसे पहले महिला सदस्य को ग्रीट करना वगैरह.

अन्य जरूरी बातों में आता है ईमानदार उत्तर देना. जो है वही कहें, जबरदस्ती की बातें न करें और न ही झूठ बोलने का प्रयास करें. अपने डैफ को ठीक प्रकार तैयार करके जाएं और हर प्रश्न का उत्तर संतुलित दें. इन छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप भी साक्षात्कार में अच्छे अंक पा सकते हैं.

RBSE Board Exams 2021: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई, यहां जानें नई डेडलाइन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget