एक्सप्लोरर

IAS Success Story: न कोचिंग ज्वॉइन की और न ही टेस्ट सीरीज, सिर्फ सेल्फ स्टडी से अनुकृति ने ऐसे पास की UPSC की परीक्षा

अनुकृति शर्मा का दो बार यूपीएससी सीएसई परीक्षा में चयन हुआ. अपने जवाब को बेहतर करके उन्होंने रैंक बेहतर की. बिना कोचिंग के कैसे की अनुकृति ने तैयारी, आइये जानते हैं.

Success Story Of IAS Topper Anukriti Sharma: महिलाओं के लिए अक्सर माना जाता है कि शादी के बाद उनके लिए करियर की बहुत संभावनाएं नहीं रह जाती या करियर बनाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन ऐसे में अनुकृति शर्मा जैसी कैंडिडेट्स भी सामने आती हैं, जो यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा क्रैक करने के बारे में सोचती ही शादी के बाद हैं. यही नहीं इस कठिन परीक्षा को पास करके भी दिखाती हैं. अनुकृति शर्मा के साथ और भी कई रिकॉर्ड्स जुड़े हैं, जैसे उन्होंने इस परीक्षा को पास करने के लिए न कभी कोचिंग ली और न ही टेस्ट सीरीज ज्वॉइन की. बिना टेस्ट सीरीज ज्वॉइन किए आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करना आसान नहीं होता. लेकिन अनुकृति ने इस कठिन काम को भी सच कर दिखाया. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में अनुकृति ने परीक्षा की तैयारी के साथ ही आंसर राइटिंग कैसे सुधारें, विषय पर बात की.

पांच प्रयासों में दो बार हुईं चयनित –

अनुकृति की यूपीएससी जर्नी खासी लंबी रही. कई प्रयासों के बाद उन्हें अंततः सफलता मिली. हालांकि साल 2019 में 138वीं रैंक के साथ सेलेक्ट होने वाली अनुकृति ने इसके पहले साल 2017 में भी यूपीएससी सीएसई परीक्षा के तीनों चरण पास किए थे और 355 रैंक के साथ उनका सेलेक्शन हुआ था. यह अनुकृति का चौथा प्रयास था. इस समय तक उन्होंने कुल चार अटेम्प्ट्स दिए थे जिसमें से तीन बार उन्होंने मेन्स लिखा. अच्छी बात यह थी की तीनों बार उनके मेन्स के नंबर इंक्रीज हुए यानी उनका सेलेक्शन तो नहीं हुआ लेकिन इम्प्रूवमेंट लगातार होता रहा. साल 2017 के बाद अनुकृति ने 2018 का अटेम्प्ट नहीं दिया और एक साल के ब्रेक के बाद सीधे 2019 में परीक्षा में बैठीं और इस बार कहीं ज्यादा अच्छी रैंक से चयनित हुईं.

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में अनुकृति शर्मा ने विस्तार से बात की –

इंटरनेट से बढ़िया दूसरा टीचर नहीं –

अनुकृति की पूरी तैयारी इंटरनेट की मदद से हुई. चाहे परीक्षा के बारे में जानकारी करनी हो चाहे अपने आंसर्स को टॉपर्स के आंसर्स से मैच करना हो, अनुकृति ने हर छोटे-बड़े काम के लिए इंटरनेट का सहारा लिया. वे कहती भी हैं कि इंटरनेट पर वह सबकुछ है जो आपको इस परीक्षा की तैयारी के लिए चाहिए और बहुतायात में है इसलिए कोचिंग बिना लिए या टेस्ट सीरीज बिना ज्वॉइन किए भी आप इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं. वे खुद इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं. जिस भी एरिया में आपको जानकारी हासिल करनी हो, उसे आप नेट पर पा सकते हैं. और तो और मोटिवेशनल वीडियोज भी नेट पर पाए जा सकते हैं जिनसे निराशा भरे दिनों से निकलने में आपको मदद मिल जाती है.

स्ट्रक्चर्ड आंसर्स लिखें, तभी मिलेंगे अंक –

अनुकृति आगे कहती हैं कि उन्होंने बार-बार मेन्स परीक्षा में असफल होने के कारणों को तलाशा तो पाया कि उनके उत्तर वैसे नहीं थे जैसे एक टॉपर के होने चाहिए. वे कहती हैं कि एक स्कूल के बच्चे की तरह मैं उत्तर लिखती थी. फिर टॉपर्स की कॉपी देखकर अनुकृति ने सीखा की एक अच्छे उत्तर को स्ट्रक्चर्ड होना चाहिए और कैसे इस विधा को सीखा जा सकता है.

आपके उत्तर में हेडिंग, सब-हेडिंग्स, बुलेट्स आदि तो होने ही चाहिए साथ ही जहां जो हिस्सा हाइलाइट करने वाला हो उसे हाइलाइट भी करें. यह समझ लें कि एग्जामिनर जब आपकी कॉपी चेक करे तो उसकी नजर खुद ही जरूरी हिस्सों पर पहुंच जाए.

इन बातों का रखें ध्यान –

अनुकृति बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि एक बात का ध्यान और रखें कि प्रश्न में जो पूछा गया है उसी का जवाब दें, घुमा-फिराकर बात न कहें, न ही गैरजरूरी हिस्सों पर जाएं. दूसरी बात की जो-जो पूछा गया है वह सब बताएं. यानी प्रश्न दो हिस्सों में हो तो उत्तर भी दो हिस्सों में होना चाहिए.

डायग्राम्स, फ्लोचार्ट्स, एग्जाम्पल्स वगैरह का जहां संभव हो इस्तेमाल करें, इससे भी अच्छे अंक मिलते हैं. रिपोर्ट्स, डेटा, कोट्स आदि रट लें और उत्तर की जरूरत के मुताबिक इन्हें बीच-बीच में डालते चलें. किसी उत्तर को लिखने के बाद उसे टॉपर के उत्तर से मैच करें और देखें कि आपने कैसे आंसर लिखा है और टॉपर कैसे लिख रहा है. इस प्रकार अपने उत्तरों को निरंतर चेक करते चलें और जहां जरूरत हो उनमें सुधार भी करें. इससे आप जरूर मेन्स में अच्छे नंबर पाएंगे.

IAS Success Story: चार प्रयासों में प्री भी पास नहीं कर पाने वाले ऋषि ने पांचवें प्रयास में कैसे किया टॉप? पढ़ें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget