एक्सप्लोरर

IAS Success Story: रोहतक की अंकिता ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर हासिल की IAS एग्जाम में सफलता

रोहतक, हरियाणा की अंकिता ने दूसरे प्रयास में 14वीं रैंक हासिल करके अपने बचपन का सपना पूरा किया. भटकाव से बचने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बनाये रखी.

Success Story Of IAS Ankita Chaudhary: हरियाणा, रोहतक की अंकिता चौधरी के लिए आईएएस परीक्षा में सफल होना किसी सपने के सच होने जैसा था. वह इस मुकाम को पाने के लिए मेहनत तो काफी लंबे समय से कर रही थीं पर साल 2019 में चयनित हो जाएंगी, इस बात का विश्वास उन्हें कतई नहीं था. रिजल्ट आने पर बाकी सबके अलावा अंकिता को खुद भी भरोसा नहीं हो रहा था कि वे सेलेक्ट हो गयी हैं. लेकिन सच यह था कि अंकिता न केवल सेलेक्ट हो गयी थी बल्कि उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 14 भी हासिल की थी. इसी के साथ अंकिता ने अपने कस्बे महम का नाम भी रोशन कर दिया, जहां से इस परीक्षा में सेलेक्ट होने वाली वे पहली कैंडिडेट हैं. आज जानते हैं अंकिता की सफलता की कहानी. 

बचपन से थी पढ़ाई में होनहार

पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं कहावत अंकिता के ऊपर एकदम सटीक बैठती है. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थी. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रोहतक के ही इंडस पब्लिक स्कूल से हुयी इसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया. यहां के हिंदू कॉलेज से उन्होंने बीएससी की डिग्री हासिल की और फिर दिल्ली आईआईटी से ही एमएससी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन किया. अंकिता काफी पहले से सिविल सर्विसेस के क्षेत्र में आना चाहती थीं इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई इस बात को केंद्र में रखकर की. पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद अंकिता ने पूरी तरह से सिविल सर्विसेस देने का मन बना लिया था और सबकुछ छोड़कर वे केवल इसी पर फोकस करने लगीं.

पिता का नाम किया रोशन

अंकिता के पिता सत्यवान एक शुगर मिल में एकाउंटेंट का काम करते हैं. अंकिता की इस सफलता पर वे फूले नहीं समाते. वे कहते हैं बेटी शुरू से पढ़ने में होनहार थी इसीलिए क्लास बारहवीं के बाद उसे स्कॉलरशिप मिल गयी. इस कारण उसकी पढ़ाई में कभी आर्थिक दिक्कतें नहीं आयीं. अंकिता की मां जेबीटी स्कूल में शिक्षिका के पद पर थी पर कुछ साल पहले एक सड़क हादसे में उनका देहांत हो गया था. अपनी सफलता का श्रेय अंकिता अपने परिवार को देती हैं जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया और एक छोटी जगह से होने के बावजूद कभी लड़की-लड़के में भेद नहीं किया. इसी का फल था कि अंकिता ने आगे बढ़कर निर्णय लिए और सफलता दर सफलता पायी.

दूसरी बार में हुआ सेलेक्शन

अंकिता ने पूरे दिल से प्रयास किया फिर भी पहली बार में उनका चयन नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने दोबारा कोशिश की और इस बार पिछली गलतियों से सीखते हुए उन सब कमियों को दूर किया जो पिछली बार रह गयी थीं. नतीजा यह हुआ की अंकिता का न केवल सेलेक्शन हुआ बल्कि वे टॉपर बनकर भी उभरीं. अपनी तैयारी के विषय में बात करते हुए अंकिता कहती हैं कि क्या करना है यह तो कुछ समय बाद हर कैंडिडेट को पता चल जाता है पर जरूरी यह भी है कि क्या नहीं करना है. अपने केस में बात करते हुए वे कहती हैं कि दो साल तक मैं जानती भी नहीं थी कि सोशल मीडिया किसे कहते हैं क्योंकि मेरे अनुसार यह ध्यान भटकाने का काम करता है. उन्होंने अपने फोन से सभी सोशल मीडिया एप हटा दिये थे.

अंकिता दूसरे कैंडिडेट्स को यही सलाह देती हैं कि पढ़ने के साथ ही लिखने की भी खूब प्रैक्टिस करें क्योंकि कई बार आंसर आने के बावजूद हम प्रभावशाली तरीके से उन्हें लिख नहीं पाते. मॉक टेस्ट दें और अपनी गलतियों को मार्क करें ताकि दोबारा उन्हें दोहराए नहीं.

यह भी देखें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
IUAC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी
केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget