एक्सप्लोरर

कई प्रयासों में असफलता मिलने के बाद भी देवयानी ने नहीं मानी हार, दो बार क्रैक की UPSC परीक्षा

​देवयानी का सेलेक्शन सेंट्रल ऑडिट विभाग के लिए हुआ और इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की, लेकिन इसके साथ ही यूपीएससी की तैयारी वे साथ में करती रहीं.

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस एग्जाम को देश की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और काफी अभ्यर्थी इसको पास करने के लिए सालों तक मेहनत करते है. कुछ अभ्यर्थी असफलताओं से हारकर प्रयास करना छोड़ देते हैं, जबकि कुछ अभ्यार्थी परीक्षा को पास करने की ठान लेते है, ऐसी ही कुछ कहानी हरियाणा की रहने वाली देवयानी की है, जिन्होंने साल 2021 में एक बार फिर अपनी प्रतिभा से ऑल इंडिया में 11वीं रैंक हासिल की और आईएएस बनने में सफल रहीं. इससे पहले देवयानी ने अपने चौथे प्रयास में 222वीं  रैंक प्राप्त की थी.

हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली देवयानी ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और इसके बाद देवयानी ने साल 2014 में बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस से इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. देवयानी के परिवार की बात करे तो उनके पिता विनय सिंह हिसार में संभागीय आयुक्त हैं और देवयानी ने शुरू से ही अपने पिता को एक सिविल सेवक के रूप में काम करते देखा था, इसलिए वे भी अपने पिता जैसा बनने की चाह रखती थी. देवयानी ने अपने पिता को ही अपनी प्रेरणा माना है.

देवयानी के लिए आईएएस बनने का सफर आसान नहीं था और लगातार तीन बार असफलताओं का सामना करने के बाद उन्हें सफलता मिली. देवयानी ने वर्ष 2015, 2016 और 2017 में यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन वे परीक्षा पास नहीं कर पाईं. पहले और दूसरे प्रयास में देवयानी प्री एग्जाम भी नहीं पास कर पाई थीं, हालांकि साल 2017 में वह इंटरव्यू राउंड तक पहुंची, लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और 2019 के एग्जाम में सफलता हासिल कर 222 वीं रैंक पाने में सफल रहीं. 222 वीं रैंक हासिल करने के बाद देवयानी का सिलेक्शन सेंट्रल ऑडिट विभाग के लिए हुआ और इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की, लेकिन इसके साथ ही यूपीएससी की तैयारी वे साथ में करती रहीं. कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ देवयानी ने ऑल इंडिया में 11वीं रैंक हासिल की आईएएस बनने में सफल रहीं. इससे पहले साल 2019 में देवयानी का चयन राजस्थान सिविल सेवा में भी हुआ था.

ऐसे की तैयारी
देवयानी ने कभी भी ये नहीं देखा कि उन्होंने कितने घंटे पढ़ाई की है और वह बिना किसी टेंशन के गंभीरता से पढ़ाई करती थी. सेंट्रल ऑडिट विभाग में चयन के बाद उन्हें पढ़ाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता था, इसलिए वे शनिवार और रविवार को ही पढ़ाई कर पाती थी. देवयानी के मुताबिक उन्होंने इस बार की परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट में ज्यादा नंबर लाने का लक्ष्य रखा था और इसलिए वे इसमें सफल हुईं. इसके साथ ही इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने मॉक इंटरव्यू की भी मदद ली और इसका उन्हें फायदा मिला. इसके अलावा देवयानी रोज अखबार पढ़ती थीं और लिखने का अभ्यास करती थी.

​पटना हाईकोर्ट ने जारी की जिला न्यायाधीश पदों के लिए हुई परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें चेक

​​हिस्ट्री में है रुचि तो आप भी बनाएं इस क्षेत्र में अपना करियर, यहां जानें खास बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Delhi AI Course: IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
How To Become Guest Faculty: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कैसे बनें गेस्ट फैकल्टी, कैसे करें आवेदन?
अगस्त में सरकारी नौकरियों की बहार, SBI क्लर्क से लेकर IBPS तक कई मौके
अगस्त में सरकारी नौकरियों की बहार, SBI क्लर्क से लेकर IBPS तक कई मौके
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget