एक्सप्लोरर

​अनन्या ने पहले ही प्रयास में क्लियर किया यूपीएससी का एग्जाम, जानें सक्सेस मंत्र

​अनन्या का कहना है कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को पिछले वर्ष के अधिक से अधिक पेपर जरूर देखने चाहिए. कई बार कुछ विषयों में प्रश्न रिपीट हो जाते हैं.

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस एग्जाम को सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी कई साल तक तैयारी करते है. कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी होते हैं, जो अलग रणनीति और कड़ी मेहनत के साथ ही पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर लेते हैं. ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली अनन्या सिंह की, जिन्होंने सिर्फ एक साल की तैयारी से यूपीएससी एग्जाम पास कर लिया और पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर बन गईं.

अनन्या सिंह शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से की. 10वीं कक्षा में उन्होंने 96 प्रतिशत हासिल किए और 12वीं में उन्होंने 98.25 प्रतिशत हासिल किए. अनन्या दसवीं और बारहवीं दोनों में सीआईएससीई बोर्ड से डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहीं और 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया. अनन्या सिंह बचपन से ही आईएएस अफसर बनना चाहती थी. इसलिए ग्रेजुएशन के आखिरी साल में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. अनन्या शुरू में रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई करती थीं और बेस मजबूत होने के बाद उन्होंने पढ़ाई के लिए 6 घंटे फिक्स किए. एक साल तक अनन्या ने खूब मेहनत से परीक्षा की तैयारी की.

अनन्या सिंह ने टाइम-टेबल बनाकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की. उन्होंने शुरुआत में प्री और मेंस एग्जाम की तैयारी एक साथ में की. अनन्या का कहना है कि प्री और मेंस एग्जाम से पहले का समय काफी कठिन होता है और इस दौरान वास्तव में कड़ी मेहनत करनी चाहिए. अनन्या ने बताया कि तैयारी की शुरुआत के लिए सबसे पहले उन्होंने किताबों की लिस्ट तैयार की और सिलेबस के अनुसार किताब जमा करने के साथ ही अपनी जरूरत के हिसाब से नोट्स भी बनाए. नोट्स के दो फायदे हुए एक तो ये शॉर्ट थे, जिसकी वजह से यह तैयारी और रिवीजन में बहुत आसानी हुई और इसके साथ ही नोट्स लिखने की वजह से आंसर दिमाग में फिक्स हो गए.

ये दी सलाह
अनन्या सिंह ने यूपीएससी की सिविल सर्विस एग्जाम के लिए सिर्फ एक ही साल तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की. उन्होंने साल 2019 में ऑल इंडिया में 51वीं रैंक हासिल की और आईएएस बनने का अपना सपना पूरा किया. यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अनन्या सलाह देती है कि पिछले साल के पेपर देखने और रिवीजन पर फोकस करें. वे कहती हैं कि पिछले साल के जितने अधिक से अधिक पेपर जरूर देखें क्योंकि कई बार कुछ विषयों में प्रश्न रिपीट हो जाते हैं. इसके साथ ही वे कहती हैं आपने जो भी पढ़ा है उसका रिवीजन करना भी बहुत जरूरी है. अनन्या कहती है कि एग्जाम की तैयारी के दौरान पेपर पढ़ना कभी बंद ना करें और इंटरव्यू के पहले तक भी इसे पढ़ते रहें, क्योंकि इससे अभ्यर्थियों को काफी मदद मिलती है.

​​इन शॉर्ट टर्म कोर्स को कर के आप भी बना सकते​ हैं एक शानदार करियर, नहीं लगेगा ज्यादा समय

​आईएएस बनने के लिए नेहा ने छोड़ी नौकरी, यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
How To Start Learning Coding: Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Independence Day 2026 PM Modi Plan: एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?
एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?
Resume With Photo: Resume में Photo लगानी चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान
Resume में Photo लगानी चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget