एक्सप्लोरर

UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को मेडिकल में पास कराने के नाम पर वसूली को लेकर हंगामा किया. उम्मीदवारों ने एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक को वसूली के आरोप में पीटा और फिर पुलिस के हवाले किया.

कानपुर होमगार्ड भर्ती को लेकर एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, कानपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को मेडिकल में पास कराने के नाम पर वसूली को लेकर हंगामा किया. उम्मीदवारों ने एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक को वसूली के आरोप में जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले किया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की ओर सामने आया कि उम्मीदवारों की ओर से लगाया गया ऑनलाइन और नकद रुपये लेने का आरोप सही है. इसके बाद पुलिस ने दो डॉक्टर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं इसमें दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. 

होमगार्ड भर्ती में शामिल उम्मीदवारों का आरोप है कि मेडिकल में फिट कराने के नाम पर उनसे वसूली की जा रही है. उम्मीदवार ने बताया कि उन्हें नाक की हड्डी टेढ़ी और आंखों की रोशनी कमजोर बताकर अनफिट घोषित किया जा रहा था. इसके बाद नाराज उम्मीदवारों ने कानपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में हंगामा कर दिया. इसी दौरान एक डॉक्टर की कार में बैठे एक युवक को बाहर निकालकर उम्मीदवारों ने जमकर पीटा. 

उम्मीदवारों से मांगे 15 से 50 हजार रुपये

गुरुवार को कानपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती के लिए मेडिकल टेस्ट चल रहा था. इसमें करीब 200 उम्मीदवार टेस्ट करने पहुंचे थे. इस मेडिकल टेस्ट के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल भी गठित किया गया था. इसी बीच रात करीब 8 बजे उम्मीदवारों ने डॉक्टरों पर धांधली का आरोप लगाया. उम्मीदवारों का कहना है कि डॉक्टर नाक की हड्डी टेढ़ी होने और आंख की रोशनी कमजोर होने जैसी कमियां बात कर उन्हें अनफिट कर रहे थे. इसके अलावा उम्मीदवारों ने यह भी आरोप लगाया कि मेडिकल में फिट घोषित करने के बदले उनसे 15 से 50 रुपये तक की मांग की जा रही थी. 

70 उम्मीदवारों को किया अनफिट घोषित 

हंगामा करने वाले उम्मीदवारों ने बताया कि मेडिकल पैनल में मौजूद डॉक्टरों ने शुरुआत में करीब 10 से 20 छात्रों का ही सही मेडिकल किया. इसके बाद करीब 70 उम्मीदवारों को अनफिट घोषित कर दिया गया. वहीं यह सिलसिला शाम तक चला, जिसके बाद वहां मौजूद उम्मीदवारों का गुस्सा निकल पड़ा और उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में हंगामा शुरू कर दिया. 

ये भी पढ़ें-दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

थाना प्रभारी ने जड़ा परीक्षार्थी को थप्पड़

इस पूरे मामले के दौरान पुलिस ने परीक्षार्थियों को भी कहा कि अगर उन्होंने मेडिकल फिट घोषित होने के लिए पैसे दिए हैं, तो वह खुद बता दे नहीं तो बाद में पुलिस जांच करेगी और आरोप की पुष्टि होने पर छात्रों पर भी कार्रवाई होगी. इसके साथ ही इस हंगामा के दौरान कई मीडियाकर्मियों के हंगामा स्थल पर पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों ने उन्हें वह कार दिखाई. इस बीच कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार भी कार के पास पहुंचे और उन्होंने परीक्षार्थियों पर कार से बैग चोरी करने का आरोप लगाया. इसके बाद एक परीक्षार्थी को बैग चोरी के आरोप में कोतवाली थाना प्रभारी ने थप्पड़ जड़ दिया. 

मेडिकल हुआ निरस्त 

इस पूरे हंगामा के बाद होमगार्ड कमांडेंट प्रीति शर्मा ने बताया कि होमगार्ड भर्ती को लेकर हो रहे इस हंगामे के बाद मेडिकल निरस्त कर दिया गया है और उम्मीदवारों के लिए जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें-हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
Advertisement

वीडियोज

Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget