एक्सप्लोरर

Bihar B.Ed CET 2021: बिहार बी.एड CET 2021 के लिए सीट कंफर्मेशन प्रक्रिया शुरू, यहां चेक करें डिटेल्स

Bihar B.Ed CET 2021: बिहार बी.एड सीईटी 2021 सीट कंफर्मेशन के लिए भुगतान 19 सितंबर से शुरू हो चुका है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट ले सकते हैं.

Bihar B.Ed CET 2021: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा द्वारा बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या बिहार बी.एड CET 2021 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर दी गई है. बिहार बीएड सीईटी 2021 परीक्षा 13 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी. बिहार बीएड CET 2021 में उम्मीदवारों द्वारा सीटों की कंफर्मेशन  19 सितंबर 2021 से शुरू हो गई है.

उम्मीदवार इस संबंध में ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जार ले सकते हैं. उम्मीदवारों ध्यान दें कि पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट 18 सितंबर  2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी. उम्मीदवारों कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट अपने क्रेडेंशियल जैसे यूजर्स नेम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके चेक सकते हैं. गौरतलब है कि इस साल  1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने बिहार बीएड सीईटी 2021 को क्वालिफाई किया है.

इसके अलावा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अगर सीट बचती हैं तभी काउंसलिंग का दूसरा राउंड आयोजित किया जाएगा. दूसरे राउंड के लिए वैकेंसी डिस्प्ले 1 अक्टूबर, 2021 को जारी किया जाएगा. वहीं  कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 4 अक्टूबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. उम्मीदवार ध्यान दें दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद भी अगर रिक्तियां बची हैं, तो ऑन-स्पॉट काउंसलिंग की जाएगी. छात्रों के लिए कक्षाएं 1 नवंबर, 2021 से शुरू होंगी.

बिहार B.Ed CET 2021 तारीखें

  1. सीटों का कंफर्मेंशन और आंशिक भुगतान - 19 सितंबर से 25 सितंबर 2021
  2. पेपर वेरिफिकेशन और एडमिशन- 22 सितंबर से 29 सितंबर 2021

सीटों को कंफर्म करने के लिए 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा

उम्मीदवार ध्यान दें कि अपनी सीटों को कंफर्म करते समय उन्हें 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा. यदि उम्मीदवारों के पास कोई प्रश्न हैं, तो वे support@cetbedlnmu.in पर लिख सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जैसे 9431040712, 9431040713 और अन्य पर भी कॉल कर सकते हैं।.उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। बिहार के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत कई बी.एड कॉलेज हैं जहां उम्मीदवार एडमिशन सिक्योर कर सकते हैं. कुछ शैक्षणिक संस्थान पटना विश्वविद्यालय, पटना, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना हैं.

ये भी पढ़ें

School-College Reopening: आज से राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में खुले स्कूल-कॉलेज, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

JNUEE 2021: जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम 2021 आज से शुरू, यहां चेक करें एग्जाम डे गाइडलाइन्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget