एक्सप्लोरर

School-College Reopening: आज से राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में खुले स्कूल-कॉलेज, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

School -College Reopening: आज से कई राज्यों में विभिन्न कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं. इनमें राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और असम शामिल हैं. वहीं ओडिशा में आज से कॉलेज खुल रहे हैं.

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए आज से देश के कई राज्यों में फिर से छात्रों के लिए ऑफलाइन मोड में स्कूल खोले जा रहे हैं. वहीं ओडिशा में छात्रों के एक निश्चित बैच के लिए कॉलेज भी आज से खुल रहे हैं. गौरतलब है कि अधिकांश राज्य अब कोविड-19 मामलों में कमी और टीकाकरण दरों में वृद्धि के बाद अपने शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के अगले चरण में हैं. चलिए यहां जानते हैं किन-किन राज्यों में आज से स्कूल खुल रहे हैं और किन दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है.

राजस्थान में आज से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले

राजस्थान के स्कूल आज से कक्षा 6 से 8 के लिए फिर से खोल दिए गये हैं. हालांकि ऑफलाइन टीचिंग के लिए कक्षाएं केवल 50% क्षमता के साथ खोली गई हैं. इस दौरान छात्रों की उपस्थिति भी अनिवार्य नहीं की गई है.  दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि कोई स्कूल परिसर में कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है, तो उन परिसरों को कम से कम 10 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा और सभी को खुद को क्वारंटाइन करने के लिए कहा जाएगा.

झारखंड में आज से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले

झारखंड के स्कूल आज से कक्षा 6 से 8 के लिए फिर से खोल दिए गए हैं. हालांकि, छात्र ऑफलाइन कक्षाओं में तभी शामिल हो सकते हैं, जब उनके माता-पिता/अभिभावकों की सहमति हो. झारखंड आपदा प्रबंधन प्रभाग के आदेशों के अनुसार, कक्षाएं अब मिश्रित मोड में जारी रहेंगी यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल खुले

मध्य प्रदेश में आज से कक्षा 1 से 5 और कक्षा 11 के लिए 50% क्षमता के साथ स्कूल खुल गए हैं. जबकि कक्षा 8, 10 और 12 के लिए 100% क्षमता पर स्कूल संचालित किए जाएंगे. इनके अलावा, राज्य में आवासीय विद्यालयों को भी कार्य करने की अनुमति दे दी गई है.

हरियाणा में कक्षा 1 से 3 तक के स्कूल आज से खुले

हरियाणा में आज से कक्षा 1 से 3 तक के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है. कक्षाओं के संचालन के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए कोविड-19 संबंधी मानदंडों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है. इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी. वहीं विद्यार्थियों को स्कूलों में आने के लिए अपने अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी.

असम में 10वीं कक्षा के स्कूल खुले

असम में आज से सिर्फ 10वीं कक्षा के लिए ही स्कूल खुल रहे हैं. कक्षाएं केवल 50% छात्र क्षमता की उपस्थिति के साथ संचालित होंगी. इस दौरान क्लासेज में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है.

ओडिशा में आज से फिर से खुल कॉलेज

ओडिशा के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ऑफ़लाइन कक्षाओं के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी गई है. उपस्थिति ऑप्शनल है और इस संबंध में एसओपी जारी कर दिए गए है.

ये भी पढ़ें

RRC NR Recruitment 2021: उत्तर रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां, इस दिन से करें आवेदन

UP ANM Recruitment 2021: यूपी एनएचएम ने 5000 पदों पर निकाली भर्तियां, 30 सितंबर तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget