एक्सप्लोरर

School Reopening: दिल्ली में आज से खुले 9वीं से 12वीं तक स्कूल, यूपी में प्राइमरी स्कूल खुले, कोरोना गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य

कोरोना की दूसरी लहर अब काबू में हैं, इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 9वीं से 12वीं कक्षाओं के स्कूल खुल रहे हैं. वहीं यूपी में आज से कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल खोले जा रहे हैं.

Delhi, UP Schools Reopening Update: संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुल चुके हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज (1 सितंबर, बुधवार) से स्कूलों में रौनक लौट रही है. दरअसल आज से दिल्ली में कक्षा 9 से 12 के स्कूल फिर से खुल रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में भी आज से प्राइमरी कक्षाओं के स्कूल खोल दिए जाएंगें. हालांकि इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.

दिल्ली में 9वीं से 12वीं के स्कूल आज से खुले

दिल्ली में बेशक आज से  50 प्रतिशत क्षमता के साथ 9वीं से 12वीं कक्षाओं के स्कूल खोले जा रहे हैं लेकिन दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र को फिजिकल रूप से कक्षाओं में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा, राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों ने भी 'वेट-एंड-वॉच' रणनीति का विकल्प चुना है ताकि यह देखा जा सके कि अपने सभी छात्रों को बुलाने से पहले स्थिति कैसे आगे बढ़ती है.

DDMA ने गाइडलाइन्स जारी की हैं

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को स्कूल को फिर से खोलने के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की थी. जिसके मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के साथ ही कक्षाओं में 50 प्रतिशत छात्र की ही अनुमति दी गई है. इनके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य की गई है. सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लंच ब्रेक खुले स्थान पर होंगे. कक्षाओं में छात्रों को दूरी बनाकर बैठने की व्यवस्था होगी. वहीं जो छात्र, शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ कोविड -19 कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं, उन्हें डीडीएमए के दिशानिर्देशों के अनुसार कक्षाओं में फिजिकल रूप से उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

DDMA को दिशानिर्देशों के मुताबिक, “ स्कूलों और कॉलेजों को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कक्षाओं की सीमा के अनुसार एक टाइम टेबल तैयार करना होगा. प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 50 प्रतिशत छात्रों को क्षमता के आधाक पर बुलाया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश में आज से कक्षा 1  से 5वीं तक के स्कूल खुले

यूपी में भी आज से कक्षा 1  से 5वीं तक के स्कूल खोले जा रहे हैं. इस दौरान स्कूलों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य किया गया है. वहीं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक स्कूलों में मास्क और सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है. स्कूल दो पालियो में संचालित किए जाएंगे. स्कूलों में 4-4 घंटे की 2 शिफ्ट में क्लासेज होंगी. एक शिफ्ट में क्लास में 50 प्रतिशत छात्रों को ही अनुमति दी गई है. वहीं ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन क्लासेज भी जारी रहेंगी.

गौरतलब है कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है. जो छात्र फिजिकल रूप से क्लासेज में आएंगे उन्हें अभिभावकों की लिखित में मंजूरी दिखानी होगी. इससे पहले 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश में कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल भीखोल दिए गए थे. वहीं 16 अगस्त को 9वीं से 12वीं तक स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोले गए थे.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: यूपीएससी में बार-बार असफल होने पर कैसे खुद को रखें मोटिवेट? आईएएस Rushikesh Reddy से जानें

CIL Recruitment 2021: मैनेजमेंट ट्रेनी के 588 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget