एक्सप्लोरर

बिहार में 6 जुलाई के बाद खुल सकते हैं स्कूल, राज्य के शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

बिहार में 6 जुलाई के बाद स्कूल खोले जाने पर फैसला लिया जाएगा. ये जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी है. मंत्री ने ये भी कहा कि चरणबद्ध तरीके से शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे

कोरोना संक्रमण के मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. जिसके बाद कई राज्यों में प्रतिबंधों में काफी ढील दे गई है. इसी के साथ स्कूल-कॉलेज फिर से खोले जाने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. बिहार राज्य की बात करें तो यहां स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला छह जुलाई के बाद लिया जाएगा. ये जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को दी.  उन्होंने कहा कि अगर कोविड-19 मामलों की दर में गिरावट जारी रही, तो हम राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की तारीख तय कर सकते हैं.

अन्य शिक्षण संस्थान चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे
वहीं अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को फिर से खोलने के संबंध में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसे चरणों में किया जाएगा.मंत्री ने कहा कि पहले चरण में विश्वविद्यालय और कॉलेज फिर से खुलेंगे, दूसरे चरण में हाई स्कूल खोले जाएंगे और अंतिम चरण में प्राथमिक स्कूल और मध्य विद्यालय को फिर से खोला जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी और हर दूसरे दिन कक्षाएं संचालित की जाएंगी. उन्होंने ये भी कहा कि स्कूलों को केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे.

कोविड महामारी के कारण बिहार में भी स्कूल-कॉलेज बंद हैं
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में देश भर के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे. बिहार सरकार ने इस साल मार्च में स्कूलों को फिर से खोल दिया था, लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ जिसके बाद स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थानों को फिर से बंद करना पड़ा.

ये भी पढ़ें 

Gujrat 10th Class Result 2021: GSEB कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे और कहां करें परिणाम चेक

IAS Success Story: आर्थिक तंगी के बीच हुई पढ़ाई, फिर इस तरह शुभम गुप्ता ने तय किया यूपीएससी का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget