एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आर्थिक तंगी के बीच हुई पढ़ाई, फिर इस तरह शुभम गुप्ता ने तय किया यूपीएससी का सफर

यूपीएससी में आने वाले तमाम कैंडिडेट्स का आर्थिक बैकग्राउंड अलग-अलग होता है. लेकिन यहां संघर्ष करने के बाद तमाम लोग सफलता प्राप्त कर अपनी किस्मत बदल देते हैं.

Success Story Of IAS Topper Shubham Gupta: यूपीएससी में आप कड़ी मेहनत और बेहतर रणनीति की बदौलत सफलता प्राप्त कर सकते हैं. यहां इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका आर्थिक बैकग्राउंड क्या है. यहां सिर्फ मेहनत ही आपकी सफलता का कारण बनती है. आज आपको यूपीएससी में ऑल इंडिया टॉपर बनने वाले शुभम गुप्ता की कहानी बताएंगे, जिन्होंने अपनी पढ़ाई आर्थिक तंगी के बीच की. लेकिन कभी उन्होंने अपनी परिस्थिति को सफलता के बीच में नहीं आने दिया और कड़ी मेहनत करते रहे. शुभम की कहानी सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है.

ग्रेजुएशन के दौरान यूपीएससी का फैसला किया
राजस्थान के जयपुर के रहने वाले शुभम गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई यहीं हुई. वे पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहे और इसी वजह से उन्होंने शुरुआत से ही पढ़ाई पर अपनी पकड़ मजबूत रखी. इंटरमीडिएट के बाद उनका दाखिला दिल्ली यूनिवर्सिटी में हो गया. यहां से उन्होंने बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की. यही वह वक्त था जब शुभम ने यूपीएससी में जाने का फैसला कर लिया. 

असफलताओं का डटकर मुकाबला किया
ऐसा नहीं है कि शुभम को शुरुआत में ही यूपीएससी में सफलता मिल गई. उन्हें यहां सफलता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. शुरुआती 2 प्रयासों में वे फेल हो गए. तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की लेकिन रैंक 366 आई. इसके बाद उन्होंने एक और प्रयास करने का फैसला किया. इस बार शुभम की किस्मत अच्छी रही और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त की. इस तरह शुभम का आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया.

यहां देखें शुभम गुप्ता का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य लोगों को शुभम की सलाह 
शुभम का मानना है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको पढ़ाई के साथ-साथ अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर कड़ी नजर रखने की जरूरत होती है. यूपीएससी में ओवरऑल इंप्रूवमेंट करके ही सिविल सेवा का सपना पूरा किया जा सकता है. ऐसे में आप पढ़ाई के साथ-साथ करंट अफेयर्स पर पैनी निगाह रखें. साथ ही असफलताओं से घबराएं नहीं. यहां लगातार मेहनत करने वालों को लक्ष्य जरूर मिल जाता है.

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: कई साल तक प्री-परीक्षा में फेल होने वाली नमिता शर्मा ने कैसे पास की यूपीएससी परीक्षा, जानिए स्ट्रेटेजी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget