एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा या बेटे अर्जुन में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें किसने कहां से की है पढ़ाई

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन जहां क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं, वहीं बेटी सारा ने मेडिसिन की पढ़ाई से अपनी अलग पहचान बनाई है. दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और लगन से सफलता का सफर तय किया है.

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बच्चे भी कमाल की मिसाल हैं. बेटा अर्जुन जहां क्रिकेट की पिच पर तेज रफ्तार गेंदों से अपना जलवा बिखेर रहा है, वहीं बेटी सारा तेंदुलकर मेडिकल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही है.

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. क्रिकेट के मैदान में अर्जुन का जलवा अलग ही है. वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर हैं.

सारा ने कहां से की पढ़ाई-लिखाई?

अर्जुन की बहन, सारा तेंदुलकर, पढ़ाई में हमेशा से ही बेहद होशियार रही हैं. उन्होंने भी अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के टॉप धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की, जो कि देश के चुनिंदा और सबसे नामी स्कूलों में से एक है. पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल के बाद उन्होंने विदेश में उच्च शिक्षा के लिए कदम बढ़ाया. सारा ने ब्रिटेन के नामी यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से मेडिसिन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. यह डिग्री हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम पाया.

यह भी पढ़ें-पीरियड्स लीव को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, जानें किन यूनिवर्सिटीज में पहले से है यह सुविधा

सारा के इस करियर चुनाव में उनकी मां अंजली तेंदुलकर, का गहरा प्रभाव रहा है. अंजली खुद एक पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) हैं और बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है. मां के पेशे ने न सिर्फ सारा को प्रेरित किया, बल्कि उनके अंदर दूसरों की मदद करने और समाज के लिए कुछ अच्छा करने की भावना भी जगाई. तेंदुलकर परिवार में खेल और शिक्षा का एक बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है. जहां अर्जुन क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं, वहीं सारा चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गंभीर मेहनत की है और अपनी राह खुद चुनी है.

अर्जुन का सफर नहीं है आसान

अर्जुन का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा. सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के नाते उनसे हमेशा बड़ी उम्मीदें जुड़ी रहीं, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि वह अपनी मेहनत और कौशल के दम पर टीम में जगह बनाने में सक्षम हैं. वहीं, सारा ने भी यह दिखा दिया कि वह सिर्फ एक मशहूर क्रिकेटर की बेटी नहीं हैं, बल्कि खुद की एक मजबूत पहचान रखती हैं.

यह भी पढ़ें-तीन से ज्यादा विषयों में हुए फेल तो अगली परीक्षा में नहीं मिलेगा बैठने मौका, जान लें CBSE का ये रूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget