एक्सप्लोरर

RPSC Lecturer Recruitment Exam: राजस्थान में लेक्चरर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा तारीख और इसकी गाइडलाइन्स

RPSC Lecturer Recruitment Exam Admit Card: राजस्थान तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा अजमेर और जयपुर में 12 मार्च 2021 को आयोजित की जायेगी.

RPSC Lecturer Recruitment Exam Admit Card 2021: RPSC Lecturer Recruitment Exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो परीक्षार्थी राजस्थान लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2020 में शामिल होने के लिए अपने आवेदन फॉर्म अप्लाई किये थे, वे अब इस परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड को राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट्स इसके अलावा आरपीएससी प्रवक्ता परीक्षा एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं.  

RPSC Lecturer Recruitment Exam Admit Card

UPSC NDA result 2020: एनडीए और नौसेना अकादमी का फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, जानिए कब देख सकेंगे मार्क्स

आरपीएससी द्वारा राजस्थान तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 मार्च 2021, 13 मार्च व 15 मार्च 2021 से 19 मार्च 2021 को  जयपुर और अजमेर में आयोजित की जाएंगी. सामान्य ज्ञान का पेपर 12 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि ऐच्छिक विषयों की परीक्षा अन्य तारीखों को दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली सुबह 9 .00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी. नोटिस के मुताबिक़ कुल 39 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में करीब 20,000 कैंडिडेट्स शामिल होंगे.

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस के माध्यम से आयोग के सचिव शुभम चौधरी ने परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, आरपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2020 को अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालयों पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर  12 मार्च 2021 को आयोजित किया जा रहा है. इस परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है.

नोटिस में यह भी कहा गया है कि, परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो एवं फोटो युक्त आईडी भी ले जाना होगा तथा कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा.  यदि कोई भी कैंडिडेट्स मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र नहीं ले जाता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

इसके साथ ही सभी परीक्षार्थियों को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर आना होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget