एक्सप्लोरर

UP PET Result 2025 Date: कब आएगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, जानें क्या कहता है पिछले सालों का ट्रेंड

UP PET Result 2025 Date: यूपी पीईटी 2025 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है, प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी.

UP PET Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से आयोजित यूपी पीईटी परीक्षा 2025 6 और 7 सितंबर को पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक करवाई गई. लाखों उम्मीदवार इस बड़ी परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा के तुरंत बाद आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी, जिससे अभ्यर्थी अपने अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं. अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, लेकिन फिलहाल आयोग ने परिणाम जारी करने की कोई तय तारीख घोषित नहीं की है.

अगर पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह साफ होता है कि यूपी पीईटी का रिजल्ट आमतौर पर एक से दो महीने के भीतर घोषित होता है. हालांकि, यह भी जरूरी है कि प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों का निस्तारण हो. आपत्तियों के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा.

2023 में आयोजित पीईटी परीक्षा का उदाहरण लें तो 28 और 29 अक्टूबर को हुई परीक्षा का रिजल्ट 29 जनवरी को घोषित किया गया था. यानी करीब तीन महीने का समय लग गया था. उस समय लगभग 6.83 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. इसलिए इस बार भी परिणाम आने में थोड़ा समय लग सकता है.

जल्दबाजी की जरूरत नहीं

एक्सपर्ट्स का मानना है कि उम्मीदवारों को फिलहाल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करने की बजाय आने वाली भर्तियों पर ध्यान देना चाहिए. पिछले साल के अनुभव से यह भी साफ है कि नतीजे घोषित होने में समय लगता है और रिजल्ट के बाद विभागों की ओर से नई भर्तियों के विज्ञापन भी आते हैं.

तीन साल तक मान्य रहेगा पीईटी स्कोर

इस बार का पीईटी स्कोर कार्ड खास मायने रखता है क्योंकि यह पूरे तीन साल तक वैध रहेगा. यानी जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे तीन साल तक यूपी की ग्रुप सी भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे. यह उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है क्योंकि इससे बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, आयोग हर साल पीईटी परीक्षा का आयोजन करता रहेगा ताकि नए उम्मीदवारों को भी मौका मिल सके.

यह भी पढ़ें - रेखा ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं या जया भादुड़ी? देख लें पुराने जमाने की इन दो हसीनाओं की डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget