एक्सप्लोरर

UP Board Exam Result 2025: कौन हैं यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वालीं महक जायसवाल? इस स्कूल से की है पढ़ाई

यूपी बोर्ड के 12वीं क रिजल्ट में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 12वीं की टॉपर प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल रहीं. उन्होंने 97.20 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा में राज्य में टॉप किया है.

UP Board Exam Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 55 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड के 12वीं क रिजल्ट में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, इंटरमीडिएट में 76.60 फीसदी छात्र और 86.37 फीसदी छात्राएं पास हुईं. 

इस बार की यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल रहीं. उन्होंने 97.20 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा में राज्य में टॉप किया है. आइए जानते हैं कौन हैं यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली महक जायसवाल और उन्होंने किस कॉलेज से की है पढ़ाई.

इस स्कूल से की है पढ़ाई 

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली महक जायसवाल ने बच्चाराम यादव इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है, ये स्कूल प्रयागराज में स्थित है. महक जायसवाल ने साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा दी थी. उन्होंने 500 में 486 नंबर प्राप्त किए हैं. महक जायसवाल ने अपने पांचों सब्जेक्ट में 90 से ऊपर नंबर लाकर पूरे राज्य में परचम लहरा दिया है. यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं में टॉप करने वाली महक जायसवाल ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 95, फिजिक्स में 99, कमेस्ट्री में 98 तो बॉयोलॉजी में 99 नंबर प्राप्त किए हैं. 

राज्य सरकार की ओर से मिलेगा इनाम 

बता दें, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए राज्य सरकार ने इनाम की घोषणा की थी. दोनों परीक्षाओं में पहले नंबर पर आने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप या टैबलेट और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. इंटर की परीक्षा में महक जायसवाल ने टॉप किया है, लिहाजा राज्य सरकार की ओर से उन्हें इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड के यश प्रताप सिंह ने 10वीं परीक्षा में किया टॉप, जानें कितने आए नंबर और किस स्कूल से की पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget