एक्सप्लोरर

HPBOSE Himachal 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 73.76 फीसदी ने पास किया एग्जाम

HPBOSE Inter Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एचपी बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार कुल 73.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है. लड़कियों ने फिर बाजी मारी है.

HP Board Class 12th Result 2024 Released: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. बोर्ड ने इंटर परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इस बार 73.76 फीसदी रहा परिणाम जो पिछले साल की तुलना में 5.64 परसेंट कम है. पिछली साल कुल पास प्रतिशत 79.4 प्रतिशत गया था. 

इस बार बना जल्दी रिजल्ट रिलीज होने का रिकॉर्ड 

ऐसा पहली बार हुआ है जब यूके बोर्ड ने इतनी जल्दी रिजल्ट घोषित किया है. इस बार परीक्षा होने के 25 दिन के अंदर नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस बार टॉप-टेन में कुल 41 स्टूडेंट्स शामिल हैं जिनमें 30 छात्राएं हैं. इस साल कुल 85 हजार 777 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी और 63 हजार 092 ने एग्जाम पास किया है. रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा. इस साल एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था.

कैसे रहे थे पिछली साल के नतीजे

बता दें कि एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल यानी साल 2023 में कुल 1,05,369 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. इनमें से 83,418 स्टूडेंट्स ने सफलतापूर्वक एग्जाम पास किया था. पिछली साल के नतीजे 79.4 प्रतिशत रहे थे.

कौन बना था पिछली साल का टॉपर

पिछली साल के तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की बात करें तो इनके नाम इस प्रकार हैं. साइंस में ओजस्विनी उपमन्यु 98.6 परसेंट मार्क्स के साथ टॉपर बनी थी. कॉमर्स में वृंदा ठाकुर 98.4 परसेंट मार्क्स के साथ, आर्ट्स में तरिंजा शर्मा ने 97.4 परसेंट मार्क्स के साथ टॉप किया था. इस साल बारहवीं के एग्जाम 1 से 28 मार्च 2024 के बीच आयोजित किए गए थे.

कब तक आएंगे दसवीं के नतीजे

हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं के नतीजे भी जल्द ही जारी किए जाएंगे. हालांकि बोर्ड ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना शेयर नहीं की है पर रिजल्ट जल्दी ही रिलीज होने की संभावना है. पिछली साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड के नतीजे मई महीने में जारी हुए थे जबकि इस साल बारहवीं का अप्रैल में रिलीज हुआ है लेकिन दसवीं का मई महीने में ही जारी होगा.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी hpbose.org पर.
  • यहां होमपेज पर HOBOSE 12th Result 2024 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा इस पर आपको अपने डिटेल डालें जैसे रोल नंबर वगैरह. डालना होगा.
  • डिटेल डालकर सबमिट कर दें. इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे. यहां से इन्हें चेक कर लें. 

यह भी पढ़ें: क्या सच में सीबीएसई की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होंगी? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
फिल्मों से दूर रहकर भी ये हसीना कमा रही है मोटा पैसा, अरबपतियों की शादी और फंक्शन करती हैं होस्ट
अरबपतियों की शादी और फंक्शन होस्ट करती है ये हसीना, एक्टिंग से बना चुकी हैं दूरी
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | PM Modi In Malaysia | UP Budget 2026 | Surajkund Mela |Trump Tariff
Surajkund Mela Accident: झूला हादसे में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार । Haryana News
Ankita Bhandari Case: Dehradun में कुछ देर में शुरू होगी महापंचायत | CM Dhami | VIP | Breaking
Top News: आज की बड़ी खबरें | PM Modi In Malaysia | UP Budget 2026 | Surajkund Mela | Trump Tariff
Murshidabad Babri Masjid: 'बाबरी' मस्जिद को लेकर VHP ने Humayun Kabir को दी खुली चुनौती |West Bengal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
फिल्मों से दूर रहकर भी ये हसीना कमा रही है मोटा पैसा, अरबपतियों की शादी और फंक्शन करती हैं होस्ट
अरबपतियों की शादी और फंक्शन होस्ट करती है ये हसीना, एक्टिंग से बना चुकी हैं दूरी
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
Mohan Bhagwat statement: 'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या-क्या कहा
'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
High Blood Pressure: बिना दवा के घर पर ऐसे ठीक हो जाएगा बीपी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत
बिना दवा के घर पर ऐसे ठीक हो जाएगा बीपी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत
Embed widget