एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Result: 12वीं में हो गए हैं फेल तो न हों परेशान, इन तरीकों से आपकी राह होगी आसान

BSEB Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी किए हैं. इस एग्जाम में कई छात्र-छात्राएं फेल भी हुए हैं. जिनके पास परीक्षा पास करने का एक और मौका है.

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे सामने आने के बाद सफल स्टूडेंट्स में जहां खुशी की लहर है वहीं 1.65 लाख के करीब ऐसे भी स्टूडेंट्स हैं जिन्हें असफलता हाथ लगी है. हालांकि इनमें से बहुत से छात्र-छात्राएं ऐसे भी होंगे जो कुछ ही नंबर से फेल हुए होंगे, ऐसे में पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए इनकी बिगड़ी हुई बात बन सकती है.

पुनर्मूल्यांकन में बढ़ सकते हैं नंबर

कई बार परीक्षक पर बड़ी संख्या में काॅपियां जांचने का दबाव होता है, ऐसे में गलती होना स्वाभाविक हो जाता है. अगर स्टूडेंट्स को लगता है कि उनके संबंधित विषय में दिए गए मार्क्स नाकाफी हैं तो वे पुनर्मूल्यांकन का रास्ता चुन सकते हैं. बिहार शिक्षा बोर्ड दो विषयों में पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देता है लेकिन इसके लिए तय शुल्क अदा करना होता है. पुनर्मूल्यांकन के लिए बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है.

कंपार्टमेंट परीक्षा की करें तैयारी

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए बाकी राज्यों की तरह ही 33 फीसद मार्क्स लाना अनिवार्य है. जो छात्र किसी विषय में निर्धारित मार्क्स नहीं ला पाए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा एक आखिरी और बेहतरीन अवसर है. लेकिन यह परीक्षा किन्ही दो विषयों में दी जा सकती है. कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा जल्द ही किया जाएगा. ऑफिसियल वेबसाइट पर इसकी सूचना भी दी जाएगी. आपको चाहिए कि बिना समय गंवाए संबंधित विषयों की तैयारी में जुट जाएं.

इतने स्टूडेंट्स नहीं हो सके पास

इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 12 लाख 91 हजार 684 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. जिनमें से 11 लाख 26 हजार 439 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. इस बोर्ड परीक्षा में 1 लाख 65 हजार 245 विद्यार्थी असफल हुए हैं.

इन्होंने टॉप की परीक्षा

साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स

  • मृत्युंजय कुमार - 481
  • सिमरन गुप्ता - 477
  • वरुण कुमार - 477
  • प्रिंस कुमार - 476
  • आकृति कुमारी - 475
  • राजा कुमार - 475
  • साना कुमारी - 475
  • प्रज्ञा कुमारी - 475
  • अनुष्का गुप्ता - 474
  • अंकिता कुमारी - 474

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स

  • तुषार कुमार - 482
  • निशी सिन्हा - 473
  • तनु कुमारी - 472
  • कुमार निशांत 469
  • अभिलाष कुमारी 468

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स

  • प्रिया कुमारी - 478
  • सौरभ कुमार - 470
  • गुलशन कुमार - 469
  • कुणाल कुमार - 469
  • सुजाता कुमारी - 468
  • साक्षी कुमारी - 468
  • धर्मवीर कुमार - 467
  • दिपाली कुमारी - 467  

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2024: आर्ट्स में लड़कियां अव्वल, लेकिन साइंस-कॉमर्स में लड़कों के हाथ लगी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget