एक्सप्लोरर

UPSC CSE Final Result 2020: जामिया आरसीए के 23 छात्रों को मिली यूपीएससी परीक्षा में सफलता, 6 लड़कियों ने भी मारी बाजी 

UPSC CSE Final Result 2020: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में कोचिंग और प्रशिक्षण पाने वालों में से 23 उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2020 में कामयाब हुए हैं

UPSC result civil service 2020: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में कोचिंग और प्रशिक्षण पाने वालों में से 23 उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2020 में कामयाब हुए हैं.  इनमें से 15 आरसीए में रह कर प्रशिक्षित हुए और 08 का मॉक साक्षात्कार कार्यक्रम में प्रशिक्षित हुए. देश के किसी भी सार्वजनिक कोचिंग सेंटर से यह सबसे बड़ा चयनित समूह है.  

जामिया प्रशासन ने बताया कि चयनित 23 उम्मीदवारों में से 09 के आईएएस, 05 के आईपीएस बनने की उम्मीद है और बाकी उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग और विकल्पों के अनुसार आईआरएस, आडिट एंड अकाउंट सेवा, आईआरटीएस तथा ग्रुप-ए की  अन्य सेवाएं मिलेंगी. इस साल आरसीए से कोचिंग पाने वालों में से राधिका गुप्ता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. आरसीए के कामयाब 23 उम्मीदवारों में से 06 लड़कियां हैं. दरअसल जामिया इस्लामिया में मुफ्त आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) बनाया गया है जहां छात्रों को मुफ्त UPSC की शिक्षा दी जाती है. फिलहाल लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2022 की तैयारियां भी चल रही हैं जिसके आवेदन 6 सितंबर से शुरू हुए थे

10 साल में 230 सिविल सेवक बने 
साल, 2010-2011 में अपनी स्थापना से वर्ष 2019 तक आरसीए ने 230 सिविल सेवक बनाए हैं, जिनमें कई आईएएस, आईएफएस और आईपीएस शामिल हैं. इसके अलावा, 285 से अधिक छात्रों को विभिन्न अन्य केंद्रीय और राज्य सेवाओं यानी सीएपीएफ, आईबी, आरबीआई (ग्रेडबी), एपीएफ, बैंक पीओ और पीसीएस आदि में भी चुना गया है. इस साल आरसीए के 14 छात्र जम्मू-कश्मीर की सीविल सेवाओं में शामिल हुए. 24 छात्र यूपीपीएससी साक्षात्कार के क्वालिफाई हुए और 15 छात्र बीपीएससी साक्षात्कार के लिए.

परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं और आयोग ने विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए उनके नामों की अनुशंसा की है. सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं. इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है.

UPSC CSE Final Result 2020: बिहार के लाल शुभम कुमार बने आईएएस टॉपर

UPSC Final Result 2020 Riya Dabi: 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने इस बार यूपीएससी परीक्षा में किया कमाल

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget