एक्सप्लोरर

UPSC CSE Final Result 2020: बिहार के लाल शुभम कुमार बने आईएएस टॉपर

UPSC CSE Final Result 2020: बिहार के लाल ने एक बार फिर कमाल किया है. बिहार के कटिहार जिले के शुभम कुमार ने UPSC परीक्षा में टॉप किया है.

UPSC CSE Final Result 2020: बिहार के लाल ने एक बार फिर कमाल किया है. बिहार के कटिहार जिले के शुभम कुमार ने UPSC परीक्षा में टॉप किया. सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पहला स्थान पाने वाले शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक में ग्रेजुएट हैं.  शुभम कटिहार कदवा प्रखंड के कुम्हडी गांव ने रहने वाले हैं. वह ग्रामीण बैंक मैनेजर देवानंद सिंह के  पुत्र हैं, पिछले प्रतियोगिता शुभम कुमार ने 290 रैंक प्राप्त की थी. और इस बार उन्होनें टॉप कर इतिहास रच दिया है. 

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2020 में टाॅपर बनने पर बिहार के कटिहार निवासी शुभम कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इनकी सफलता ने एक बार फिर से बिहार का गौरव बढ़ाया है. शुभम लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं. कटिहार के शुभम को IAS टॉपर होने पर बिहार के उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी बधाई दी है.

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं. उन्होंने एमएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है. 

सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं. टाॅप 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. इस बार के कामयाब उम्मीदवारों में 25 दिव्यांग श्रेणी के भी उम्मीदवार हैं.  

वहीं अगर वर्ग के हिसाब से बात करें तो सामान्य वर्ग से 263, अन्य पिछड़ा वर्ग से 229, अनुसूचित जाति 122, आर्थिक पिछड़ा वर्ग से 86, अनुसूचित जनजाति से 61 अभयर्थियों ने परीक्षा पास की है. जिसके बाद कुल मिलाकर 761 अभयर्थी परीक्षा पास कर चुके हैं. इसके अलावा 150 अभयर्थियों को रिजर्व रखा गया है. 

UPSC Final Result 2020 Riya Dabi: 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने इस बार यूपीएससी परीक्षा में किया कमाल

IAS Success Story: बेहतर रणनीति की बदौलत पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर बने Divyanshu Singal, जानें सफलता के टिप्स

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget