एक्सप्लोरर

RPVV Admission 2020: दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

Delhi RPVV Admission 2020: दिल्ली सरकार के अधीन राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों में कक्षा 11 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्टूडेंट्स 9 सितंबर तक कर सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन शुरू.

Delhi RPVV Admission 2020: राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों (आरपीवीवी) ने 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रकिया शुरू कर दी है. स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन के लिए 9 सितंबर 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

आपको बतादें कि दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत कुल 22 राजकीय प्रतिभा विकास स्कूल {RPVV} संचालित हैं. इन स्कूलों में दाखिले के लिए वे स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने बीते दो शैक्षणिक वर्षों में दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अधीन संचालित होने वाले सरकारी, सहायता प्राप्त, सर्वोदय स्कूल समेत एनडीएमसी और दिल्ली कैंट के स्कूलों से 9वीं और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं.

आरपीवीवी में मेरिट के आधार पर होता है दाखिला

दिल्ली के सभी राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों (आरपीवीवी) में एडमिशन मेरिट के आधार पर किया जायेगा. इसके लिए निदेशालय ने आरपीवीवी को जोड़कर क्लस्टर विकसित किया है. इसी के अनुरूप मेरिट लिस्ट तैयार होगी, जिसके बाद खाली सीट आवंटित की जाएंगी.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रजिस्ट्रेशन 8 सितंबर 2020 तक

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अधीन संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों में 6वीं से 9वीं कक्षा तक में दाखिले के लिए भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ये रजिस्ट्रेशन शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए एडमिशन के लिए कराये जा रहें हैं.  इस के लिए स्टूडेंट्स शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक साईट को लॉग इन करें. इसके होमपेज पर गवर्नमेंट स्कूल एडमिशन के लिंक पर क्लिक कर 8 सितंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं. यह पंजीकरण भी ऑनलाइन ही किया जाएगा. स्टूडेंट्स / उनके अभिभावकों को इस रजिस्ट्रेशन की रसीद संभालकर रखना होगा.

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, अभिभावकों को विधानसभा स्तर पर स्कूल की पहचान कर निवास के पास वाले स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कराना होगा.

आयु सीमा

इसं स्कूलों में कक्षा 6 में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स की आयु 10 से 12 साल, 7वीं के लिए 11 से 13 साल, 8वीं के लिए 12 से 14 साल और नौवीं के लिए 13 से 15 साल होनी चाहिए. शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए स्टूडेंट्स के आयु की गणना 31 मार्च 2020 के आधार पर होगी. स्कूल के प्रिंसपल स्टूडेंट्स की अधिकतम उम्र में 6 महीने की छूट दे सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget