एक्सप्लोरर

NIRF Ranking 2019: IIT मद्रास बना टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेंट में IIM बेंगलुरु शीर्ष पर

इंडिया रैंकिंग्स 219 के अंतर्गत देश के उच्च शिक्षा संस्थानों को विषयवार 9 कैटेगरी में बाँटा गया है. हर कैटेगरी की अलग अलग रैंकिंग घोषित की गई है.

नई दिल्लीः मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) पर आधारित देश के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी की है. राष्ट्रपति ने अलग-अलग कैटेगरी में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है.

रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास को पहला स्थान मिला है. जबकि कालेज कैटेगरी में पहले स्थान पर दिल्ली का मिरांडा हाउस है. आईए जनाते हैं अलग अलग कैटेगरी में किसे कौन सा स्थान मिला है.

नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ़्रेमवर्क (NIRF) नाम की सरकारी संस्था हर साल देश के उच्च शिक्षा संस्थाओं की उनके प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग तय करता है. ये रैंकिंग 2016 से दी जा रही है.

सबसे महत्वपूर्ण कैटेगरी है- ओवर आल कैटेगरी. इस कैटेगरी में आईआईटी मद्रास प्रथम स्थान पे है. दूसरे स्थान पर है इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, बेंगलुरु. तीसरे स्थान पर है आईआईटी दिल्ली.

यूनिवर्सिटी कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु. दूसरे स्थान पर है जेएनयू नई दिल्ली. तीसरे स्थान पर है बीएचयू, वाराणसी.

इंजीनियरिंग कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर है आईआईटी, मद्रास. दूसरे स्थान पर है आईआईटी, दिल्ली और तीसरे स्थान पर है आईआईटी, मुंबई.

मैनेजमेंट केटेगरी के अंतर्गत

प्रथम स्थान पर रही आईआईएम, बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रहा आईआईएम, अहमदाबाद और तीसरे स्थान पर रहा आईआईएम, कोलकाता.

फार्मेसी कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर रहा नई दिल्ली का जामिया हमदर्द. दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान पर मोहाली का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च.

कालेज कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर दिल्ली का मिरांडा हाउस, दूसरे स्थान पर दिल्ली का हिंदू कॉलेज और तीसरे स्थान पर रहा चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज.

मेडिकल केटेगरी में

प्रथम स्थान पर दिल्ली का एम्स. दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ का पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और तीसरे स्थान पर रहा वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज.

लॉ कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर बेंगलुरु का नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी. दूसरे स्थान पर दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान पर रही हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ.

आर्किटेक्चर कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर रहा आईआईटी, खड़गपुर. दूसरे स्थान पर आईआईटी, रुड़की और तीसरे स्थान पर आईआईटी,कालीकट.

इस साल पहली बार अटल रैंकिंग आफ इंस्टिट्यूशन ऑन इनोवेशन एचीवमेंट के अंतर्गत आरिआ ( ARIIA) रैंकिंग की घोषणा की गई है. इसमें आईआईटी मद्रास ने प्रथम रैंकिंग प्राप्त की है.

प्राइवेट संस्थानों में ARIIA रैंकिंग में प्रथम है- वेल्लोर इंस्टिट्यूट आफ टेक्नॉलोजी, वेल्लोर.

संघर्ष से भरी है ड्राइवर के इस बेटे की कहानी, अब आईआईएम-अहमदाबाद में मिलेगा दाखिला

फिर सबको एंटरटेन करने आ रहा हूं- इरफान खान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget