एक्सप्लोरर

REET Exam 2021: कल होगी रीट की परीक्षा, 16 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल

Rajasthan Eligibility Examination 2021: रीट परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया जाएगा. यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी.

REET Exam 2021: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में 16 लाख 51 हजार 812 परीक्षार्थियों के परीक्षा में बैठने की संभावना है. वहीं दोनों पारियों की परीक्षा के लिए 25,25,522 पंजीकृत हैं. परीक्षा प्रदेश के 3993 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. साथ ही परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए भी युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई हैं.

बीएसईआर (Board of Secondary Education, Rajasthan,BSER) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers, REET 2021) की तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों पर महामारी से बचने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक व्यवस्था की गई है. वहीं राजस्थान सरकार ने भी रीट परीक्षा के लिए अलग व्यवस्थाएं की हैं. सरकार ने इन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए बस का फ्री इंतजाम किया है. इसके तहत रीट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को रोडवेज बसों के साथ-साथ निजी बसों में भी फ्री यात्रा की सुविधा सिर्फ परीक्षा के लिए होगी.

REET 2021 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी सब्मिट करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें.

 एडमिट कार्ड लेकर जाना न भूलें 
रीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जाना न भूलें. बिना इसके सेंटर पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा शुरू होने के करीब आधा घंटे पहले उम्मीदवारों को सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा. कोविड-19 संक्रमण महामारी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को फेस मास्क एग्जाम सेंटर पर ही उपलब्ध कराएं जाएंगे. परीक्षार्थियों को अपना मास्क ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं मदद

एग्जाम अथॉरिटी ने छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी में मदद करने के लिए रीट परीक्षा केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. उम्मीदवार अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए रीट हेल्पलाइन नंबर पर परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं. हेल्पलान नंबर (फोन) 0145-2630436, 2630437; (मोबाइल.) 7737804808, 7737896808. 

UPSC CSE Final Result 2020: बिहार के लाल शुभम कुमार बने आईएएस टॉपर

UPSC Final Result 2020 Riya Dabi: 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने इस बार यूपीएससी परीक्षा में किया कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget