एक्सप्लोरर

Rajasthan CET 2024: राजस्थान सीईटी परीक्षा का नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, देखें शेड्यूल

Rajasthan CET 2024 Notification Out: राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का नोटिस रिलीज कर दिया गया है. आवेदन कब से कब तक होंगे, यहां करें चेक.

RSMSSB Releases Rajasthan CET 2024 Notice: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का नोटिस रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां चेक कर सकते हैं. ये परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल पदों के लिए आयोजित की जाएगी. इस संबंध में जानकारी पाने के लिए कैंडिडेट्स को राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – rsmssb.rajasthan.gov.in.

इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

आरएसएमएसएसबी की सीईटी परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर 2024 से शुरू होंगे. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. 2 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर 2024 तक आवेदन किया जा सकता है. यानी लास्ट डेट 1 अक्टूबर है.

टाइमिंग भी कर लें नोट

राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन 2 सितंबर को रात 11.59 बजे से शुरू होंगे यानी लिंक इस समय ही एक्टिव होगा और आवेदन करनी की लास्ट डेट 1 अक्टूबर है. इस दिन भी रात 11.50 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है. अभी परीक्षा का शॉर्ट नोटिस रिलीज हुआ है. 2 सितंबर से ही ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होगा और इसी दिन डिटेल्ड नोटिस भी रिलीज किया जाएगा.

किस तारीख पर होगा एग्जाम

फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 अक्टूबर है और ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 1 अक्टूबर 2024 ही है. इस दिन रात 11.59 के पहले तक फीस जमा की जा सकती है. इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम समय तक का इंतजार न करें और पहले ही फीस भर दें. राजस्थान सीईटी परीक्षा का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2024 कि बीच किया जाएगा. एडमिट कार्ड रिलीज डेट अभी नहीं आयी है, इसके बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी.

एमसीक्यू टाइप परीक्षा होती है

बता दें कि राजस्थान सीईटी एक मल्टीपल च्वॉइस परीक्षा है जिसमें 150 सवाल आते हैं. ये सवाल बहुत से विषयों जैसे राजस्थान की हिस्ट्री, कल्चर, ज्योग्राफी, करेंट अफेयर्स आदि से पूछे जाते हैं. कुल मार्क्स की बात करें तो 300 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाती है. एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए कैंडिडेट बिना परेशानी के परीक्षा दे सकते हैं. कमीशन ने कुछ दिनों पहले ही निगेटिव मार्किंग हटाने का फैसला लिया है.

वेबसाइट विजिट करते रहें

इस संबंध में लेटेस्ट जानकारियां पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. एडमिट कार्ड रिलीज होने की डेट से लेकर दूसरी जानकारियां तक सभी आपको बोर्ड की वेबसाइट से मिलेंगी.

इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क ग्रेड II, कॉन्स्टेबल, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, फॉरेस्टर जैसे बहुत से पदों पर नियुक्ति मिलती है. ये पहला चरण होता है जिसे पास करने के बाद ही आप राजस्थान की बहुत सी भर्ती परीक्षाओं का फॉर्म भर सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: इन राज्यों का यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का रिजल्ट आज होगी जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget