एक्सप्लोरर

पंजाब में NEET टॉपर ने किया सुसाइड, इस साल अकेले कोटा में ही कुल इतने छात्र दे चुके हैं अपनी जान

NEET Topper Navdeep Singh: पंजाब के NEET टॉपर नवदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सिंह ने 2017 में AIR 1 हासिल की थी.

Punjab NEET Topper Navdeep Singh Commit Suicide: पंजाब के एक होनहार NEET टॉपर ने हाल ही में आत्महत्या कर ली, जिससे हर कोई हैरान है. यह घटना बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस घटना ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है.

NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं छात्रों के लिए एक बड़ा तनाव और दबाव लेकर आती हैं. लाखों छात्र हर साल इन परीक्षाओं में भाग लेते हैं, लेकिन केवल कुछ ही को सफलता मिलती है. असफलता का डर और भविष्य को लेकर अनिश्चितता छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी होती हैं.

यह भी पढ़ें: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार 

चिंताजनक हैं आंकड़े

आंकड़ों के अनुसार 2024 में अकेले कोटा में ही 15 नीट एस्पिरेंट्स ने सुसाइड की है. वहीं, देश के अन्य इलाकों से भी छात्रों की आत्महत्या की तमाम खबरें सामने आती रही हैं. जबकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि पिछले साल कोटा में 29 स्टूडेंट्स ने सुसाइड अटेम्प्ट कर लिया था. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह आंकड़ा चिंता का विषय है और बताता है कि हमारे शैक्षिक ढांचे में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है. सरकार और शिक्षा संस्थानों को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा कि छात्रों पर कम से कम दबाव हो और उन्हें काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें.

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकले 4 हजार पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत कर दें अप्लाई  

कौन हैं नवदीप

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय छात्र नवदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली. नवदीप ने रविवार रात पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि नवदीप ने साल 2017 में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG में पूरे देश में टॉप करते हुए AIR-1 रैंक हासिल की थी.

फिलहाल वह रेडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था. वर्ष 2017 में  NEET एग्जाम में नवदीप सिंह ने 697 नंबरों के साथ प्रथम रैंक प्राप्त की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए फ़िलहाल पुलिस ने नवदीप के कमरे को सील कर दिया है. साथ ही पुलिस ने छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.

यह भी पढ़ें: किस कॉलेज से पढ़े हैं राहुल और प्रियंका? इतनी देनी पड़ती है फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO Result 2026: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget