एक्सप्लोरर

पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के 10 वीं की मैरिट लिस्ट घोषितः 59.47% छात्र पास

इस साल 10वीं कक्षा के कुल पास हुए छात्रों का प्रतिशत 59.47 फीसदी है. सूत्रों के मुताबिक पंजाब बोर्ड के 10वीं क्लास की परीक्षा में 3,68,295 छात्र शामिल हुए थे जिसमें रेगुलर और ओपन कैंडिडेट दोनों शामिल हैं.

नई दिल्लीः पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने आज 10वीं के एग्जाम की रैंकिंग अपनी वेबसाइट पर जारी की है. हालांकि 10वीं का रिजल्ट कल 9 मई 2018 को वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा. पंजाब बोर्ड के क्लास 10 के परीक्षा के नतीजे 9 मई यानी कल इसकी ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर घोषित होंगे.

इस साल 10वीं कक्षा के कुल पास हुए छात्रों का प्रतिशत 59.47 फीसदी है. सूत्रों के मुताबिक पंजाब बोर्ड के 10वीं क्लास की परीक्षा में 3,68,295 छात्र शामिल हुए थे जिसमें रेगुलर और ओपन कैंडिडेट दोनों शामिल हैं.

लुधियाना के श्री हरिकृष्ण साहिब सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र गुरप्रीत सिंह ने 98 फीसदी (637 अंक) के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है.

कुल 3,68,295 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 3,36,539 रेगुलर छात्र और 31,756 ओपन छात्र थे. इसमें से 2,19,035 पास हुए जिसमें से 2,08,954 रेगुलर छात्र थे और 10,081 ओपन छात्र थे. कुल 59.47 प्रतिशत छात्र पास हुए जिसमें से रेगुलर छात्रों का पास पर्सेंटेज 62.09 प्रतिशत रहा और ओपन छात्रों का पास पर्सेंटेज 31.75 फीसदी रहा.

इससे पहले पीएसईबी ने 7 मई 2018 को जारी एक प्रेस स्टेटमेंट में बताया था कि रिजल्ट बुधवार 9 मई को दोपहर में घोषित किया जाएगा और छात्रों की रैंक को मंगलवार 8 मई 2018 को जारी की जाएगी. एग्जाम के नतीजों के बाद पीएसईबी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों का एलान करेगा.

पंजाब बोर्ड के 10वीं क्लास के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in. पर ही जारी किए जाएंगे. बता दें कि पंजाब बोर्ड ने 12 मार्च से 31 मार्च के बीच 10वीं क्लास के एग्जाम लिए थे. इस साल करीब 4.6 लाख स्टूडेंट्स ने पंजाब बोर्ड के 10वीं क्लास के एग्जाम देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था.

पंजाब बोर्ड ने 23 अप्रैल को 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित किए थे. 12वीं क्लास के एग्जाम 28 फरवरी से 24 मार्च के बीच लिए गए थे. पंजाब बोर्ड ने पहली बार 'मार्क्स बेस्ड मॉडरेशन सिस्टम' को खत्म कर दिया है. इस सिस्टम के जरिए स्टूडेंट्स को पास होने के लिए ग्रेस मार्क्स दिए जाते थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget