एक्सप्लोरर

कितने पढ़े-लिखे हैं क्रिकेटर पीयूष चावला? जान लीजिए सैलरी से लेकर नेटवर्थ की डीटेल

क्रिकेटर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि वह कितने पढ़े-लिखे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला भले ही आज करोड़ों की संपत्ति और लोकप्रियता के मालिक हों, लेकिन उनका सफर एक आम खिलाड़ी की तरह संघर्षों से भरा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में जन्मे पीयूष ने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां सोनकपुर स्टेडियम में सीखी थीं, जहां उनके पहले कोच श्री के. के. गौतम ने उनकी प्रतिभा को निखारा.

शिक्षा की बात करें तो पीयूष चावला ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुरादाबाद के व‍िल्सोनिया कॉलेज से पूरी की थी. बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनकी लगन ने उन्हें कम उम्र में ही पहचान दिला दी थी. उन्होंने भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया और इसके बाद सेंट्रल जोन टीम का भी हिस्सा बने.

क्रिकेट करियर की शुरुआत

पीयूष चावला ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वह उस वक्त सिर्फ 17 साल के थे. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले वह चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं. इसके बाद उन्होंने वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतना शामिल है. दोनों टूर्नामेंट की विजेता टीम का वह हिस्सा रहे हैं.

आईपीएल से हुई जबरदस्त कमाई

पीयूष चावला आईपीएल में भी लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं. उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों के लिए खेला है. खास बात यह है कि वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स में शामिल हैं. वर्तमान में, पीयूष कमेंट्री और क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर भी टीवी पर नजर आते हैं, जिससे उनकी कमाई का एक और जरिया बन चुका है.

कितनी है सैलरी और नेटवर्थ?

पीयूष चावला की सैलरी की बात करें तो वह आईपीएल में अलग-अलग टीमों से करोड़ों में फीस ले चुके हैं. एक अनुमान के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 65 करोड़ रुपये है. इसमें उनका क्रिकेट करियर, विज्ञापन, कमेंट्री और अन्य स्रोतों से मिली कमाई शामिल है.

यह भी पढ़ें-

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget