एक्सप्लोरर

कितनी होती है पाकिस्तान में इंस्पेक्टर जनरल की सैलरी? हिंदुस्तान से कितना अलग है सिस्टम

पाकिस्तान का पुलिस तंत्र भारत से अलग है. जिसमें भर्ती, प्रशिक्षण और सैलरी स्ट्रक्चर में अंतर है. पाकिस्तान में अधिकारियों की भर्ती फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से होती है.

Pakistan Police Inspector General: पाकिस्तान का पुलिस सिस्टम भारत से काफी अलग है. यह अंतर उसके भर्ती, प्रशिक्षण और सैलरी स्ट्रक्चर में साफ झलकता है. यहां हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान का पुलिस सिस्टम भारत के सिस्टम से कैसे अलग है और वहां के पुलिस अफसरों की सैलरी क्या है.

भर्ती और प्रशिक्षण

पाकिस्तान में पुलिस अफसरों की भर्ती फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से की जाती है, जो भारत की तरह ही एक कठिन परीक्षा प्रक्रिया होती है. इसमें इंस्पेक्टर जनरल, इंटेलिजेंस ब्यूरो के डीजी, डीजी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) और एसपी जैसी उच्च रैंक की चयन प्रक्रिया शामिल है. चयनित अधिकारियों को लाहौर में स्थित सिविल सर्विस एकेडमी में 6 महीने और नेशनल पुलिस एकेडमी, इस्लामाबाद में 18 महीने तक प्रशिक्षण प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें- लटक सकता है कनाडा में पढ़ाई का सपना, इस साल स्टडी वीजा अप्रूवल में कमी आने का अंदेशा, ये कहती है रिपोर्ट

पुलिस सिस्टम की संरचना

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का पुलिस सिस्टम चार प्रांतीय सरकारों (पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध, और बलूचिस्तान) और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र में संचालित होता है. प्रत्येक प्रांत की अपनी पुलिस फोर्स है और एक कमिश्नर ऑफ पुलिस होता है, जिसे इंस्पेक्टर जनरल की रैंक प्राप्त होती है. पाकिस्तान की पुलिस फोर्स की कुल संख्या 2,10,000 है, जबकि भारत की पुलिस फोर्स की संख्या 19,26,000 है.

सैलरी का अंतर

सैलरी की बात करें तो पाकिस्तान और भारत के बीच एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है. पाकिस्तान में एक पुलिसकर्मी की मासिक सैलरी 22,000 से लेकर 76,800 पाकिस्तानी रुपये के बीच होती है, जबकि एक औसत पुलिस ऑफिसर 48,300 रुपये हर महीने कमाता है. वहीं, भारत में सैलरी स्ट्रक्चर बहुत अलग है. 7वें पे कमीशन के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में एक कांस्टेबल की सैलरी 60,600 रुपये प्रति माह है, जबकि एक डीआईजी की सैलरी 2,01,000 रुपये प्रति माह है.

यह भी पढ़ें- Special Forces: ये हैं भारत की स्पेशल फोर्सेज, जिनके नाम से थर-थर कांपते हैं दुश्मन, इनके बारे में क्या-क्या जानते हैं आप?

सैलरी में लैंगिक अंतर

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में पुरुष पुलिस ऑफिसर अपनी महिला समकक्षों की तुलना में अधिक कमाते हैं. पुरुष पुलिस ऑफिसर को औसतन 53,500 रुपये मिलते हैं, जबकि महिला पुलिस कर्मियों को 43,000 रुपये की सैलरी प्राप्त होती है.

भारत और पाकिस्तान के पुलिस सिस्टम की तुलना

भारत का पुलिस सिस्टम पाकिस्तान की तुलना में बहुत विशाल और जटिल है. भारत के 28 राज्यों में अलग-अलग पुलिस फोर्स होती हैं, जबकि पाकिस्तान के चार प्रांतों में ही पुलिस सेवा का संचालन होता है. भारत में सैलरी और इंक्रीमेंट की प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित और व्यापक है, जो पाकिस्तान से काफी अलग है.

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं NSG कमांडो, क्या कोई भी कर सकता है ज्वॉइन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget