एक्सप्लोरर

राफेल की 'शेरनी' शिवांगी सिंह, बचपन में देखा सपना बना देश की ताकत; ऑपरेशन सिंदूर में निभाया अहम रोल

भारत की पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने बचपन में सपना देखा था और आज वह देश की शान बन चुकी हैं.

जब भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दुनिया को चौंकाया, तब राफेल लड़ाकू विमानों की ताकत एक बार फिर चर्चा में आ गई. इसी राफेल को उड़ाने वाली भारत की पहली और इकलौती महिला पायलट शिवांगी सिंह अब देश की नई प्रेरणा बन चुकी हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उनकी भूमिका अहम रही, जिसने ये साबित कर दिया कि आज की भारतीय महिलाएं किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हैं.

वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह का सपना बचपन में ही शुरू हो गया था. जब वे महज 9 साल की थीं, तब दिल्ली के एयरफोर्स म्यूजियम में पहली बार फाइटर जेट्स को देखा. उसी पल उन्होंने तय कर लिया कि उन्हें पायलट बनना है. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की और फिर हैदराबाद स्थित भारतीय वायुसेना अकादमी में दाखिला लेकर ट्रेनिंग शुरू की.

2017 में बनी वायुसेना का हिस्सा

शिवांगी को 2017 में भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट्स के दूसरे बैच में कमीशन मिला. शुरुआती समय में उन्होंने मिग-21 बाइसन जैसे पुराने लेकिन तेज रफ्तार विमान उड़ाए. उनकी काबिलियत और साहस को देखते हुए उन्हें 2020 में राफेल फाइटर जेट उड़ाने के लिए चुना गया. इस तरह वह भारत की पहली महिला राफेल पायलट बन गईं.

राफेल की पहली उड़ान बनी यादगार

शिवांगी ने बताया कि पहली बार मिग-21 उड़ाते समय उन्हें घबराहट हुई, लेकिन जब उन्होंने पहली सोलो उड़ान भरी, तो वो अहसास जिंदगीभर के लिए खास बन गया. राफेल उड़ाने से पहले उन्होंने फ्रांस में बने इन विमानों के लिए सिम्युलेटर ट्रेनिंग भी ली. उनकी मां ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया कि वे केवल पढ़ी-लिखी न रहें, बल्कि आत्मनिर्भर और निडर बनें.

अब लक्ष्य अंतरिक्ष मिशन में शामिल होना

अब शिवांगी सिर्फ फाइटर पायलट नहीं, बल्कि भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनने का सपना भी देख रही हैं. उन्होंने इसके लिए आवेदन दे दिया है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले वक्त में शिवांगी सिंह हमें अंतरिक्ष में भारत का झंडा लहराते हुए नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
BPSC Assistant Professor Recruitment: बीपीएससी ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
BPSC ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
CBSE Syllabus Change: CBSE का नया सर्कुलर, 10वीं के छात्रों को नहीं पढ़ना होगा यह सब्जेक्ट
CBSE का नया सर्कुलर, 10वीं के छात्रों को नहीं पढ़ना होगा यह सब्जेक्ट
CBSE Class 9 Scheme: CBSE का बड़ा बदलाव, 9वीं के छात्रों को अब पढ़ने होंगे 9 अनिवार्य विषय
CBSE का बड़ा बदलाव, 9वीं के छात्रों को अब पढ़ने होंगे 9 अनिवार्य विषय

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget